पुलिस ने कथित अपराधी को किया गिरफ्तार, हत्यारोपी नशे का है आदी, पुरानी रंजिश की बात भी आई सामने
जिला ब्यूरो.एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

जुए में एक युवक को हार बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अन्य युवक का अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के चेहरे पर ईंटों से कई बार वार किए गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले ने तड़प-तड़प कर अंतिम सांस लिया। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रहा हैं। पता चला है कि वारदात 28-29 जून की हैं। थाना कत्थूनंगल पुलिस ने मृतक जोबनप्रीत सिंह के भाई राजन सिंह के बयान पर गुरविंदर सिंह गोदा निवासी गांव चाचोवालिया एवं एक अज्ञात सहित कुल दो के खिलाफ हत्या के अधीन मामला दर्ज कर लिया। कथित अपराधी गुरविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया हैं। अदालत में पेश किया गया। वहां से 2 दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राजन सिंह ने बताया कि पिता की कुछ समय पहले देहांत हो गया था। परिवार में चार भाई-बहन हैं। भाई जोबनप्रीत सिंह का गुरविंदर सिंह साथ पहले ही पुरानी रंजिश चल रही थी। 28 जून की रात हम सब परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी में थे। गुरविंदर सिंह भाई को ताश खेलने के बहाने से अपने साथ ले गया। देर रात , भाई घर वापस नहीं लौटा तो उन्हें चिंता सताने लगी। मोबाइल पर संपर्क किया तो स्विच आफ आ रहा था। मां वह खुद भाई को ढूंढने के लिए घर से निकल पड़े।

गांव में एक खेत के पास भाई के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। देखा कि गुरविंदर सिंह अपने साथियों के साथ भाई पर ईंटों के साथ वार- कर रहा था। शोर मचाया तो मौके से फरार हो गए। भाई खून के साथ लथपथ था। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात होने की वजह से पुलिस को इतलाह नहीं कर सके।

अगले दिन थाना के अधीन चौकी जयंतीपुर गए। पुलिस को सारी घटनाक्रम से संबंधित अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। कथित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा हैं।
जुएं की रकम को लेकर हुई वारदात
बताया जा रहा है कि वारदात वाली रात को कथित अपराधी मृतक जोबनप्रीत सिंह से 7 हजार रुपए हार चुका था। इस बात को लेकर गुरविंदर सिंह ने जोबनप्रीत सिंह के साथ झगड़ा शुरु कर दिया। जोबनप्रीत सिंह को गुरविंदर सिंह के साथियों ने पकड़ लिया। गुरविंदर सिंह ने पास में पड़ी ईंटो के साथ उसके चेहरे पर कई वार किए। खून का तेजी से बहाव होने की वजह से जोबनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी नशे का आदी हैं। वारदात के दौरान भी नशे में था।