अमृतसर ब्रेकिंग……जेल में बंदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…परिवार ने जताई हत्या की आशंका

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

केंद्रीय जेल अमृतसर में एक बंदी (हवालाती) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिवार ने हत्या की आशंका जताई हैं। जेल प्रशासन ने अपने ऊपर लगे संगीन आरोप को नकारते हुए कहा कि बंदी (हवालाती) की मौत अस्पताल में इलाज दौरान हुई। शव को अमृतसर के श्री गुरु नानक देव अस्पताल में उपस्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया। शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में होगा। इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। उधर, परिवार ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कुछ समय के लिए प्रदर्शन भी किया। मरने वाले की पहचान हरदेव सिंह निवासी नंगली के तौर पर हुई। झगड़े की वजह से जेल में बंद था। 

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर की केंद्रीय जेल में एक हवालाती की मौत हो गई। परिजनों को एक दिन उपरांत, इस बारे इतलाह मिली। परिवार ने रोष में आकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अमृतसर केंद्रीय जेल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने जेल प्रशासन के खिलाफ संगीन आरोप लगाते कहा कि मौत इलाज दौरान नहीं हुई है, उसकी हत्या की गई। आंख पर काले निशान पड़े हुए हैं। इससे साफ साबित हो जाता है कि उनके साथ मारपीट की गई। जिस वजह से मौत हुई। किसने मारपीट की, क्यों की गई। इन तथ्यों को जेल प्रशासन साफ तौर पर छिपा रहा हैं। उन्होंने , इस पूरे प्रकरण को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 

झूठ बोल रहा है जेल प्रशासन

मृतक हरदेव सिंह की पत्नी कुलविंदर कौर ने आरोप लगाए कि जेल प्रशासन जानबूझकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा हैं। वह बिल्कुल ठीक थे। उन्हें किसी प्रकार से कोई बीमारी नहीं थी। उनके साथ मारपीट हुई। आंख पर गहरे घाव थे। उल्टा जेल प्रशासन ने उनकी मौत के बारे एक दिन बाद इतलाह दी। 

बीमार था, इलाज दौरान हुई मौत

अमृतसर केंद्रीय जेल, जेल अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दो दिन पहले हरदेव सिंह बीमार हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मौत एक दिन पहले हुई थी। हत्या के बारे कोई सवाल ही नहीं उठता हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes