अमृतसर ब्रेकिंग….दर्दनाक मौत, रूह कांप उठी….जल्लाद बस चालक ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से कुचला…..10 मिनट तड़पती रही, चालक फरार

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

यहां पर एक दर्दनाक मौत हो गई। सरकारी बस के जल्लाद चालक ने महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। मौत इतनी भयानक थी कि आस पास खड़े लोगों की इस हादसे को देख उनकी रूह कांप उठी। 10 मिनट तक सड़क के बीच महिला तड़पती रही।  चालक मौके से फरार हो गया। थाना राम बाग पुलिस ने महिला रानी का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में दर्दनाक हादसा कैद हो चुका हैं। हादसा रामबाग क्षेत्र का बताया गया हैं। 

सोमवार सायं एक बुजुर्ग महिला राम बाग क्षेत्र से वापस अपने घर लौट रही थी। वह अपने बेटे के साथ थी। पीछे से आ रही अबोहर डिपो की बस ने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। टायर का हिस्सा महिला के सिर से गुजर गया। चालक रास्ते में बस छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक, बस चालक काफी तेजी गति से बस दौड़ा रहा था। प्राथमिक जांच-पड़ताल में बस चालक की लापरवाही सामने आई। उधर, पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पता चला है कि कुछ समय के लिए रोड को भी जाम किया गया। परिवार के समर्थन में लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए तथा बस चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

मामला गर्माया तो संबंधित थाना की पुलिस हादसास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों तथा परिवार को आश्वासन दिया कि वह बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं। इसके उपरांत स्थिति नियंत्रण में आ गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पता चला है कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। उधर, पुलिस ने कथित अपराधी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, फरार बताया जा रहा हैं। सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही हैं। कैमरा में चालक कैद हो चुका हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes