अमृतसर ब्रेकिंग…..पजेरियां रेस्त्रां के समक्ष चली अंधाधुंध गोलियां……मौके से हमलावर फरार…क्षेत्र में दहशत का माहौल…घटनाक्रम ब्यास क्षेत्र की

सांकेतिक तस्वीर

अनिल भंडारी.पवन कुमार ब्यास (अमृतसर)।

यहां पर गोली चलना अब बात हो चुकी हैं। मामला पंजाब की धार्मिक राजधानी अमृतसर के अधीन ग्रामीण थाना क्षेत्र ब्यास के साथ जुड़ा हैं। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे पजेरियां रेस्त्रां के समक्ष दो गुट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां चलनी शुरू हो गई। सूचना मिलने पर थाना ब्यास की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मौके से कुछ खाली होल पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले से संबंधित कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया। विवाद क्यों हुआ, किन-किन के बीच हुआ, इस बारे में पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। फिलहाल, इस घटनाक्रम के उपरांत क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। किसी के घायल होने के बारे फिलहाल , पुलिस ने किसी प्रकार से कोई पुष्टि नहीं की। 24 घंटा के भीतर अमृतसर की ग्रामीण पुलिस क्षेत्र के भीतर गोली चलने की दूसरी बड़ी वारदात हैं। इससे पहले शुक्रवार को गोली लगने से एक की मौत एवं दो घायल हुए थे। 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात थाना ब्यास क्षेत्र के अधीन एक बड़ा रेस्त्रां पजेरियां में ग्राहक सामान लेने पहुंचे थे। रेस्त्रां के समक्ष दो गुट के बीच विवाद हो गया। पहले एक-दूसरे में हाथापाई हुई। विवाद बढ़ा तो गोलियां चलनी शुरू हो गए। आनन-फानन में रेस्त्रां को बंद कर दिया गया। ग्राहकों में भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। रेस्त्रां के भीतर से किसी प्रकार से फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। 

पता चलने पर थाना ब्यास की पुलिस भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंची। तब तक गोली चलाने पर वहां से हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों  एवं रेस्त्रां के संचालक का बयान लिया। सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। इसमें कुछ संदिग्ध के बारे पुलिस को जानकारी हासिल हो गई हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कानून के मुताबिक मामला भी दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को वहां से खाली रौंद भी हासिल हो गए। उन्हें अपने कब्जे में ले लिया गया। 

मामला दर्ज…पकड़ने के लिए छापेमारी निरंतर जारी

थाना ब्यास के पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि देर रात , उन्हें कंट्रोल रुम से फोन आया कि पजेरिया रेस्त्रां के समक्ष गोली चल गई। पुलिस पार्टी सहित तत्काल मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की मदद से कुछ संदिग्ध को पहचान लिया गया। पुलिस ने युवराज सिंह, महकदीप सिंह, सहज चाहल एवं अन्य 10 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। किसी को नहीं बख्शा जाएंगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes