अमृतसर ब्रेकिंग….पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…10 थाना प्रभारी (एसएचओ) इधर से उधर, कई लगे खूड़े-लाईन, कईयों पर हुई अपार-कृपा… तत्काल चार्ज संभालने के आदेश

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

पुलिस आयुक्त आईपीएस जसकरण सिंह ने पदभार संभालने के उपरांत एक्शन मूड़ में दिखाई दे रहे हैं, इसलिए, 10 थाना प्रभारी (एसएचओ) को इधर से उधर स्थानांतरित कर दिया गया। आदेश बुधवार की रात्रि 8 बजे के उपरांत पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जारी किए गए। तत्काल सभी एसएचओ रैंक के अधिकारियों को अपनी ड्यूटी संभालने का आदेश जारी कर दिया गया। यह आदेश इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि , लंबे समय से थाना प्रभारियों के तबादला नहीं हुआ था। अमृतसर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल माना जा रहा हैं। 

बुधवार सुबह ही पुलिस आयुक्त कार्यालय से चर्चा होने लगी थी कि देर रात्रि तक 10 थाना प्रभारियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया जा सकता हैं। इसके लिए लंबे दौर की पुलिस आयुक्त आईपीएस जसकरण सिंह एवं अन्य पुलिस के बड़े अधिकारियों के बीच बैठक चली। किन-किन थाना प्रभारी को किस थाना में लगाना है, इस बारे काफी लंबा विमर्श चला। आपस में सहमति बनने के उपरांत देर सायं थाना प्रभारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। 

अब किस थाना में कौन होगा नया प्रभारी, जानें इस रिपोर्ट में……

    नाम                        पहले                                                   अब

राजविंदर कौर   पुलिस स्टेशन बी डिवीजन (थाना प्रभारी)  पुलिस स्टेशन ए डिवीजन (थाना प्रभारी)

शिव दर्शन सिंह            एंटी गैंगस्टर स्टाफ                         पुलिस स्टेशन बी डिवीजन (थाना प्रभारी)   

अमोलक दीप सिंह   पुलिस स्टेशन पुलिस लाईन (थाना प्रभारी)     एंटी गैंगस्टर स्टाफ (इंस्पेक्टर)  

गगनदीप सिंह      पुलिस स्टेशन ए डिवीजन (थाना प्रभारी)       पुलिस स्टेशन सिविल लाइन (थाना प्रभारी)

शमिंदरजीत सिंह     पुलिस स्टेशन मोहकम्मपुरा (थाना प्रभारी)     पुलिस लाइन (इंस्पेक्टर)

बिंदरजीत सिंह         पुलिस लाइन                                    पुलिस स्टेशन मोहकम्मपुरा (थाना प्रभारी) 

रोबिन हंस            पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट (थाना प्रभारी)         पुलिस स्टेशन सुल्तानविंड (थाना प्रभारी)

खुशबू शर्मा           पुलिस लाइन                                      पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट (थाना प्रभारी) 

निशान सिंह        आईसी-सीएस सैल-2                           पुलिस स्टेशन वेरका (थाना प्रभारी)   

किरणदीप सिंह       पुलिस स्टेशन वेरका (थाना प्रभारी)              आईसी-सीएस सैल-2     

100% LikesVS
0% Dislikes