वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.चंडीगढ़।
मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा धांधली करने के सत्ता पार्टी पर लगाए आरोप के उपरांत जिला पुलिस आयुक्त को बदले जाने की चर्चा खूब तेजी से हो रही है। पता चला है कि अमृतसर के नए पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल को लगाया गया है। हालांकि, विभाग ने इस बात की बिल्कुल पुष्टि नहीं की। जबकि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा आप के शीर्ष नेता ने इस बात का दावा करते हुए मीडिया के समक्ष पुष्टि की।
क्या है पूरा मामला..जानिए, इस खास रिपोर्ट में
दरअसल, आज मेयर के चुनाव थे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से मेडिकल कॉलेज की जगह को चिन्हित किया गया था। कुल 85 वार्ड के पार्षद वहां पर पहुंच गए। इस बीच आम आदमी पार्टी को लगभग 50 के करीब पार्षदों ने अपना समर्थन दे दिया। जबकि, कांग्रेस के पास 42 पार्षदों का समर्थन था।
जिसे लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग को लेकर यह अच्छा नहीं लगा। उनके साथ शीर्ष कांग्रेस नेताओं की शैली तथा वर्करों ने धरना लगाकर रोड जाम कर दिया। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर आरोप लगाया था कि पुलिस आयुक्त ने सरकार के कहने पर धांधली की। मामला सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो गया। इस बीच सरकार के कहने पर चंडीगढ़ पुलिस विभाग के प्रमुख कार्यालय को बड़ा कदम उठाना पड़ा। सूत्रों से पता चला है कि अमृतसर पुलिस आयुक्त को राजनीति के भेंट चढ़ना पड़ गया है। उनका तबादला कर कुलदीप सिंह चहल को अमृतसर का नया पुलिस आयुक्त लगाने का आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल, विभाग ने इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं की।