पवन कुमार.अमृतसर।

यहां की पुलिस ने बड़े स्तर पर रेड की। इस रेड में 6 पुलिस के बड़े अधिकारी (2 एडीसीपी एवं 4 एसीपी) अधिकारी शामिल रहें। बताया जा रहा है कि लगभग 200 की संख्या में पुलिस कर्मचारी भी शामिल रहें। रेड देर रात से आरंभ हुई तथा अल-सुबह तक जारी रही। रेड लगभग 2 दर्जन क्षेत्र में मारी गई। लगभग 48 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए है। इनसे अब तक पूछताछ जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि कुछ समय तक बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

विभागीय पदस्थ सूत्रों से पता कि पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशे से संबंधित खेप को पकड़ा है। फिलहाल, पुलिस ने इस बारे कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की। पुलिस के प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानविंड क्षेत्र के अधीन लगभग दो दर्जन हिस्सों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही है। पुलिस आयुक्त डॉक्टर सुखचैन गिल ने गुरुवार की देर सायं एडीसीपी तथा एसीपी स्तर तथा जिला के थाना प्रभारियों के साथ एक गुप्त बैठक की। बैठक में छापेमारी से पहले एक खाका तैयार किया गया।


हर टीम अलग-अलग क्षेत्र में एडीसीपी तथा एसीपी के नेतृत्व में दबिश देगी। खास बात रही कि टीम ने रेड नई अत्याधुनिक तरीके के साथ की। रेड का सारा प्रसारण पुलिस आयुक्त के पास लाइव जा रहा था। महिला पुलिस कर्मचारियों की बड़ी टीम भी साथ थी। हर क्षेत्र के एक-एक घर में जाकर पुलिस पार्टी ने रेड की। वहां के घर को गहनता के साथ चेक किया गया। हर संदिग्ध सामान को गहनता के साथ तलाश गया। लगभग 48 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें थाना लाकर सख्ती से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ नशे से संबंधित खेप भी हासिल हुई। फिलहाल, इसके बारे अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की। इतना जरुर कहा कि जल्द ही बड़ा खुलासा किया जा सकता है।

इन जगह पर रेड…यहां पुलिस भी जाने से डरती थी
अमृतसर के कुछ क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों के साथ जुड़े है। पुलिस के लंबे समय से इस क्षेत्र से अपने मुखबिरों के माध्यम से जानकारी मिलती रही है लेकिन पुलिस की कम संख्या होने की वजह से वहां के आपराधिक लोग पुलिस को भगा देते रहे है। इस बार योजना पर पहले ही खाका तैयार कर लिया गया था। लगभग 200 की संख्या पुलिस मुलाजिमों समेत अधिकारियों की थी। इनमें गुज्जरपुरा, पत्ती पंदरा, पत्ती दादूजला, पत्ती सुल्तान दी, पत्ती बाबा जीवन सिंह, पत्ती मनसूरी दी, पत्ती बोलन दी, पत्ती शाहू दी इत्यादि शामिल रहे। पुलिस ने दावा किया कि आने वाले दिनों में कई ओर स्थान पर उनकी टीमें रेड करने जा रही है।