अमृतसर में नहीं थम रही लूट की वारदात………प्रतिबंधित गन-कल्चर पर भारी पड़ा गन-प्वाइंट, भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित दवा दुकान में घुसा लुटेरा….गन प्वाइंट पर लूटी 35 हजार की नकदी 

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

हथियारों के कल्चर की रोकथाम के अलावा लगता है कि पुलिस का डंडा लुटेरा पर नहीं चल पा रहा हैं। क्योंकि, पंजाब के जिला अमृतसर में लुट की वारदात का सिलसिला थमने का नाम ले रहा हैं। ताजा मामला, अमृतसर कोर्ट रोड का सामने आया, वहां की दवा दुकान पर काम करने वाले दो लड़कों से एक अज्ञात सरकार गन-प्वाइंट पर गल्ले से 35 हजार की नकदी लूट के ले गया। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका हैं। हर बार की तरह स्थानीय पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से गुनाहगार को ढूंढने का प्रयास कर रही हैं। इससे एक बात साफ साबित हो जाती है कि प्रतिबंधित गन-कल्चर पर लुटेरों का  गन-प्वाइंट पुलिस पर भारी पड़ रहा हैं। पुलिस ने दवा दुकानदार संचालिका के पति मनिंदर औलख के बयान पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। 

शुक्रवार की रात्रि सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित जीएमटी फार्मा पर दो लड़के अपने काम में व्यस्त थे। इतने में एक अज्ञात पगड़ीधार सरदार दुकान में घुसता हैं। वह काउंटर में खड़े लड़कों पर पिस्टल तान देता था। उन्हें ऊपर हाथ खड़े करने के लिए बोल देता हैं। लुटेरा गल्ले से पैसे निकाल कर फरार हो जाता हैं। इतनी देर में लड़के जोर से शोर मचाने लग जाते हैं। आस पास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। 5 मिनट में पुलिस थाना, चौकी एवं एसपी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पुलिस ने अगली कार्रवाई आरंभ कर दी। 

लोगों की सेवा के लिए खोला था दवा केंद्र

दवा केंद्र के संचालिका के पति  मनिंदर सिंह औलख ने बताया कि आज से दो वर्ष पहले अपनी पत्नी जगमिंदर औलख की 25वीं विवाह की सालगिरह पर उन्हें दवा का बड़ा केंद्र सिविल लाइन में खोल कर दिया था। मुख्य मकसद लोगों की सेवा करना था। वह यहां पर भारी भरकम छूट पर दवा दी जाती हैं। बच्चे तीनों ही अमेरिका में रहते हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो वह भी भारत छोड़ विदेश चले जाएंगे। सीएम भगवंत मान से अपील की कि कानून व्यवस्था को ठीक किया जाए। विदेश से भारत लाने की आप सरकार के वचन को याद दिलाते कहा कि परिस्थितियां अगर ऐसी रही तो देश छोड़ कर अन्य बच्चों को विदेश जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पुलिस का थैंक्स

दुकान संचालिका के पति मनिंदर सिंह ने अमृतसर का दिल से धन्यवाद करते कहा कि उनके एक फोन पर पुलिस टीम 5 मिनट पर पहुंच गई। उन्हें विश्वास है कि पुलिस गुनाहगार को जल्द ढूंढ लेगी। पुलिस की हम हर प्रकार से मदद कर रहे हैं। दुकान के सीसीटीवी फुटेज पुलिस की जांच टीम के हवाले कर दिया गया। आगे भी पुलिस को किसी प्रकार से सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो हर संभव मदद की जाएंगी। 

जांच-पड़ताल गहन तरीके से जारी

स्थानीय पुलिस ने जानकारी दी कि उनकी टीम इस घटनाक्रम को लेकर काफी गंभीर तरीके से जांच पड़ताल कर रही हैं। हर पहलू पर जांच आरंभ कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया गया। विशेषज्ञों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले की पहचान की जा रही हैं। जल्द कथित अपराधी को पकड़ लिया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।   

100% LikesVS
0% Dislikes