अमृतसर में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 2 बड़ी खबरें…….एक ने की नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की…..दूसरे को हथियारबंद लुटेरों ने गोली मार की हत्या की…क्षेत्र में दहशत का माहौल

प्रीतकात्क तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

पंजाब के सबसे चर्चित क्षेत्र अमृतसर से दो बड़ी खबर चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों की सामने आई। दो दिन से लापता डॉक्टर का शव सुल्तानविंड नहर में तैरता पाया गया। 42 वर्षीय संजीव वोहरा एक निजी अस्पताल के चिकित्सक थे। गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दूसरा मामला जिला अमृतसर के अधीन बाबा बकाला क्षेत्र से जुड़ा है। बाबा बकाला सिविल अस्पताल में चिकित्सा विभाग में कार्यरत कर्मचारी की देर रात अज्ञात बंदूकधारी लुटेरो ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई कर दी। दोनों ही मामलों में सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ कर दी। 

थाना सुल्तानविंड क्षेत्र के अधीन तारा वाला पुल में एक शव को स्थानीय लोगों ने तैरता देखा पाया। सूचना संबंधित थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। जांच पड़ताल में पता चला कि शव दो दिन से लापता 42 वर्षीय संजीव वोहरा एक निजी अस्पताल के चिकित्सक का है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक दो दिन से घर से लापता था। परिजनों ने संबंधित थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि नहर से छलांग लगाने की तस्वीर पास में स्थित सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पास में कार भी बरामद कर ली गई। आत्महत्या का असल कारण क्या था, पुलिस जांच में जुट गई। फिलहाल. डॉक्टर के परिवार में मातम का माहौल है।

बाबा बकाला क्षेत्र में सिविल अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा विभाग में कार्यरत चरणजीत सिंह अज्ञात कार सवार बंदूकधारी लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटनाक्रम देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में चिकित्सा विभाग में कार्यरत चरणजीत सिंह अपने सांडू तथा एक अन्य रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर ससुर का पता लेकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात लुटेरों ने कार को घेर लिया। लुटेरों ने लूट का प्रयास किया तो चरणजीत सिंह एवं अन्य विरोध किया तो बंदूकधारी लुटेरों ने चरणजीत सिंह के सिर गोली दाग दी। मौके पर चरणजीत की मौत हो गई। सांढू तथा अन्य रिश्तेदार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों ही गंभीर घायल हो गए।

पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी वारदात स्थल पहुंची। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा से कुछ चेहरे पहचान में आए। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, बाबा बकाला सिविल अस्पताल के कर्मचारी तथा डॉक्टरों में इस घटना को लेकर पुलिस के प्रति काफी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द हत्या के पीछे आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।   

100% LikesVS
0% Dislikes