पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला…हर एंगल पर जांच-पड़ताल आरंभ
कुमार सोनी/अनिल भंडारी/पवन कुमार/अमृतसर।
यहां के दाना मंडी में सुबह-सुबह एक खून से लथपथ शव मिला। मरने वाले की पहचान गुजरांवाला बाजार के रहने वाले मुकेश कुमार के तौर पर हुई। पता चला है कि हत्या को अंजाम देने वाले अज्ञात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुके है। चेहरा ढका होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई। हत्या के पीछे मृतक के ससुरालियों पर संगीन आरोप लगे है। थाना गेट-हकीमा पुलिस ने कुछ अज्ञात के खिलाफ धारा-302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हर एंगल पर जांच पड़ताल करने की पुलिस थाना प्रभारी एसएचओ प्रमोद कुमार पुष्टि कर रहे है। बड़ा सवाल अब देखना होगा कि पुलिस इस केस की गुत्थी सुलझाने में कितना समय लगाती है। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया गया। हत्या देर रात की बताई जा रही है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया की कि उनका बेटा मुकेश कुमार मेहनत मजदूरी का काम करता है। 11 वर्ष पूर्व उसकी प्रेम-विवाह हुआ। आरोप लगाए कि पत्नी उसके साथ हमेशा विवाद करती था। आरोप लगाए कि कई बार आपस में झगड़ा भी हुआ। आरोप लगाए की कि ससुरालियों ने कई बार मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, मुकेश अपनी पत्नी के साथ झगड़े को लेकर मानसिक रूप से भी परेशान रहने लग पड़ा था। उसने ससुरालियों के समक्ष अलग रहने का भी प्रस्ताव रखा। जबकि, उन्होंने बिल्कुल भी इस शर्त को नहीं माना तथा हमेशा अपनी बेटी को वापस ससुराल भेज देते रहे है।
उन्होंने आरोप लगाते कहा कि उन्हें पूर्ण रूप से आशंका है कि उनके बेटे मुकेश कुमार की हत्या ससुरालियों ने की। अपराध छिपाने के लिए शव को दाना मंडी में फेंक दिया। उधर, जांच-पड़ताल करने वाले थाना प्रभारी एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक तौर पर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो कुछ संदिग्ध सामने आए। फिलहाल, उनकी पहचान की जा रही है। मामला अज्ञात के खिलाफ हत्या का दर्ज कर लिया गया। हर एंगल पर पुलिस की जांच-पड़ताल करने का पुलिस दावा कर रही है।