कहा—विदेश में पढ़ने वाले भारतीय बच्चों तथा कनाडा-भारत के रिश्तों को कर रहा खराब
वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर/चंडीगढ़।

वाल्मीकि संगठन के वरिष्ठ नेता स्वामी मेघनाथ ने खालिस्तानी आतंकी के खिलाफ तीखा हमला बोला हैं। केंद्र सरकार से मांग की आतंकी पन्नू को घसीट कर भारत वापस लाना चाहिए। देश के लिए उन्हें अगर कुर्बानी देने की आवश्यकता पड़ी तो भी वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि पन्नू की वजह से विदेश में पढ़ने वाले भारतीय बच्चों तथा कनाडा-भारत सरकार के बीच रिश्ते भी खराब हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच आपसी भाईचारे का माहौल खराब कर रहा हैं। इसके लिए बड़ी कार्रवाई होना समय की आवश्यकता हैं। मेघनाथ रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संगीन मुद्दे को लेकर चर्चा कर रहे थे।
दरअसल, एक दिन पूर्व शनिवार को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की। वीडियो में धमकी दी कि वह 19 नवंबर को एयर इंडिया के विमान को उड़ा देंगा। अपील कि उस दिन कोई सिख उक्त विमान में सफर नहीं करें। इस वीडियो के सामने आने पर देश के सभी हवाई अड्डा को हाई अलर्ट कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर तलाशी शुरु कर दी गई।
इस बीच वाल्मीकि संगठन के वरिष्ठ नेता स्वामी मेघनाथ ने पन्नू के खिलाफ बड़ा बयान जारी कर कहा कि ‘हम पन्नू की गीदड़ भभकी से कभी डरने वाले नहीं हैं, भारतीय देश के प्रति मर मिटने वाले हैं, कुर्बानी हमारे खून के एक-एक कतरे में रसी हैं,। देश के परिश्रमी किसानों ने अपने बच्चों को महंगी जगह बेच कर विदेश में पढ़ने के लिए भेजा हैं। बच्चों में डर का माहौल हैं। मां-बाप भगवान के आगे अपने बच्चों की सुख सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं, जबकि, पन्नू जैसे देशद्रोही आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। इस प्रकार के लोगों को घसीट कर भारत वापस लाना चाहिए। आवश्यकता पड़ी तो हम लोग देश के खातिर बलिदान देने से भी नहीं पीछे हटेंगे।
ऐलान किया कि वह उस दिन एयर-इंडिया विमान में सफर करने जा रहे हैं। देखता हूं किस माई के लाल में दम है कि विमान को उड़ाने का। कुर्बानी देने से कदापि पीछे नहीं हटूंगा।