एसएनई न्यूज़.अमृतसर।
नशेड़ी ने एक बुजुर्ग का बेरहमी से कत्ल कर दिया। किसी को आशंका न हों, इसलिए शव को खाली प्लाट में दबा दिया। कत्ल नशे की पूर्ति के लिए किया गया। बुजुर्ग ने पैसे देने से इंकार किया जाने के उपरांत संगीन अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस ने अर्जुन सिंह को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर लिया। कातिल ने पुलिस के समक्ष अपने जुर्म को कबूल कर लिया। शव को खाली प्लाट से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। वारदात को अंजाम मंगलवार की देर रात को दिया गया। मृतक पेशे से कबाड़ का धंधा करता था। इस बात की पुष्टि छेहरटा पुलिस ने की।
पुलिस को दिए बयान में मृतक जगबीर सिंह के बेटे तेजिंदर सिंह ने बताया कि वे लोग मूल रूप से छेहरटा क्षेत्र के रहने वाले है। पिता शुरु से कबाड़ का धंधा करते है। वह रेहड़ी सवार होकर अलग-अलग क्षेत्र से घूम कर कबाड़ का सामान इकट्ठा करते थे। प्रतिदिन शाम को घर वापस लौट आते थे। मंगलवार सुबह रेहड़ी समेत घर से गए। देर सायं घर वापिस नहीं लौटे। पहले परिजनों फिर जानकारों के पास जाकर पिता के बारे पता किया तो कोई सुराग नहीं मिला।
इस बात की चिंता सताने लगी। देर रात पुलिस के पास जाकर लिखित रूप में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ शुरू हुई तो उनमें अर्जुन सिंह ने अपना जुर्म कबूल लिया।
खुलासा किया, उन्हें नशे के लिए पैसे की आवश्यकता थी। बुजुर्ग ने पैसे देने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर बुजुर्ग जगबीर सिंह का कत्ल कर दिया। किसी को भनक न लगे, इसलिए पास में स्थित एक खाली प्लाट में शव को दबा दिया गया। इस साजिश में और कौन-कौन शामिल थे। पुलिस इस बात का पता लगा रही है।