वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

सिख कौम खासकर (निहंग सिंह) अपनी बहादुरी, जांबाजी की वजह से पूरे विश्व में जानी जाती हैं। हमेशा ही इंसानियत पर किसी प्रकार से कोई आपात स्थिति या फिर दुविधा के पहाड़ से निपटने के लिए सिख कौम (निहंग सिंह) ने अपनी बहादुरी की मिसाल पैदा कर लोगों के दिल में अलग जगह बनाई। ताजा मामला, पंजाब के जिला अमृतसर से जुड़ा हैं। शहीदां साहिब गुरुद्वारा के पास रहने वाले विक्रमवीर सिंह (निहंग सिंह) ने अपनी जान की परवाह किए बिना 2 युवतियों की जान बचाई। सिंह की इस बहादुरी को हर कोई सलाम कर रहा हैं। सोशल मीडिया में सिंह की बहादुरी की चर्चा खूब वायरल हो रही हैं। मामला, 31 अगस्त की मध्याकालीन रात्रि का बताया जा रहा हैं।
अमृतसर के शहीदा साहिब गुरुद्वारा के पास रहने वाले विक्रमवीर सिंह (निहंग सिंह) ने बचपन में ही अमृत छक लिया था। वह दिन-रात गुरु की सेवा करते हैं। उनका अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री नोध सिंह पर अट्ट विश्वास हैं। कई वर्षों से दिन-रात गुरु के चरणों में उनकी सेवा कर रहे हैं। उनके मुताबिक, ऐसा करने से मन को शांति हासिल होती हैं। सिमरण करने से वाहेगुरु , उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए दिशा दिखाता हैं।
31 अगस्त की मध्याकालीन रात्रि वह गुरुद्वारा श्री नोध सिंह में सेवा करने के उपरांत घर की तरफ चल दिए। रास्ते में 2 युवतियां भी गुरु की सेवा कर घर जा रही थी। रास्ते में 2 अज्ञात बाइक सवार ने घेर लिया। उनकी (निहंग सिंह) नजर पड़ी। वहां पर रुक गए। उन्होंने अज्ञात लोगों को ऐसा करने से मना किया। 2 अज्ञात , उनके साथ भिड़ गए। निहंग सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना, अज्ञात का डट कर मुकाबला किया। बताया कि वह बुरी तरह से चोटिल हो गए, लेकिन, साहस नहीं छोड़ा। आखिरकार, 2 अज्ञात अपनी बाइक लेकर फरार हो गए।
निहंग सिंह ने मानवता की मिसाल पैदा करते 2 युवतियों को सही-सलामत उनके घर छोड़कर आए। मालूम हुआ कि निहंग सिंह की पीठ व शरीर के कुछ भाग में चोटें आई। फिलहाल, वह स्थिर है। उधर, पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने सीएम भगवंत मान से अपील की कि इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए।
सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही तस्वीरें
रविवार को इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में निहंग सिंह की बहादुरी की तस्वीरें खूब वायरल हुई। हर किसी ने निहंग सिंह के इस कार्य की खूब प्रशंसा की। खूब ने लाइक किया। इतना ही नहीं, कई ग्रुप में बहादुरी की तस्वीरें आगे से आगे शेयर भी की गई। पता चला है कि निहंग सिंह कुछ वर्ष विदेश में भी रहा। वहां पर कई मानवता के प्रति सराहनीय कार्य कर लोगों के बीच एक अलग छाप छोड़ी। देश में वापस आकर गुरु तथा लोगों की सेवा कर रहे हैं।