अनिल भंडारी.पवन कुमार अमृतसर।
फिल्मी स्टाइल में तस्कर कार भगा ले जाने का मामला थाना सुल्तानविंड के अधीन क्षेत्र का सामने आया है। घटनाक्रम एक दिन पहले का बताया जा रहा है। दो किलोमीटर तस्कर का पीछा करते हुए एएसआई बलविंदर सिंह (जांबाज पुलिस अधिकारी) के नेतृत्व वाली टीम ने आखिरकार दबोच ही लिया। तलाशी लेने पर कार से 5 हजार प्रतिबंधित गोलियां-32 बोर पिस्टल, चार जिंदा राउंड, 40 हजार ड्रग मनी, आलटो कार बरामद की गई। फतेह सिंह कॉलोनी के रहने वाले 25 वर्षीय प्रिंस जीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा असलहा एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। पिस्टल अवैध था। अदालत में पेश किया गया। दो दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस दावा कर रही है कि इस केस से संबंधित बड़े तस्करों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि तस्कर प्रिंस जीत सिंह पिछले छह माह से गौरखधंधा कर रहा था। उसने डी फार्मेसी का कोर्स किया है। आसान पैसा कमाने की चाहते ने उसे इस धंधे में धकेल दिया। गांव वंडाला के रहने वाले तस्कर के एक अन्य साथी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इस धंधे में कौन सरगना है। कौन-कौन लोग शामिल है। पुलिस ने तह तक जांच पड़ताल शुरू कर दी। एएसआई की जांबाजी को देखते हुए पुलिस विभाग ने काफी प्रशंसा की। पता चला है कि शायद एएसआई बलविंदर सिंह को इनाम देने का नाम प्रस्ताव के रूप में जल्द भेजा जा सकता है।
केस के जांच अधिकारी , एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम सुल्तानविंड क्षेत्र में नाका लगाकर प्रत्येक वाहन के दस्तावेज चेक कर रही थी। ऑल्टो चालक को कार रोकने का इशारा किया तो उसने नाका तोड़ कर अपनी भगा ली। वह अपनी कार में सवार होकर तस्कर का पीछा किया। लगभग 2 किलोमीटर दूरी पर उसे कार सहित दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर 5 हजार प्रतिबंधित गोलियां-32 बोर पिस्टल, चार जिंदा राउंड, 40 हजार ड्रग मनी, आल्टो कार बरामद हुई। हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पिछले छह माह से कई बार नशा सप्लाई करने की बात को कथित अपराधी ने पुलिस पूछताछ में कबूल कर ली। प्रतीकात्मक तस्वीर