वरिष्ठ पत्रकार.मजीठा (अमृतसर)। महिला को किसी प्रकार की घरेलू परेशानी एवं घरेलू हिंसा की उत्पीड़न को दूर करने के लिए महिला हेल्प डेस्क ग्रामीण पुलिस (मजीठा) में स्थापित किया गया। इस बात की जानकारी इंस्पेक्टर चैंचल ने दी। वह मंगलवार अपनी टीम सहित थाना में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। वहां पर पहुंच कर रिकॉर्ड को भी गहनता से पड़ताल किया। किसी प्रकार से पीड़ित महिलाएं परेशान न हों, उसके लिए महिला मित्र मजीठा की कार्यरत दो महिला पुलिस कर्मचारियों को इस बारे विस्तृत जानकारी तथा भविष्य में काम करने की निपुणता के बारे ज्ञान भी बांटा। सभी महिला कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारी चैंचल की विस्तृत जानकारी को ध्यानपूर्वक समझा तथा प्रण लिया कि वह अपनी ड्युटी को निष्ठा एवं पूरी ईमानदारी से निभाएंगी।
समाज में उत्पीड़न महिलाओं की दर्द को समझाते हुए पंजाब पुलिस के उपनिदेशक के आदेश पर जिला पुलिस कार्यालय में महिला मित्र केंद्र (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित किए गए। खासकर, ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की पीड़ा को प्राथमिकता से भांपते हुए, उन्हें अधिक तथा सरल सुविधा मुहैया कराने के लिए महिला मित्र केंद्र काफी अत्याधुनिक तरीके से स्थापित किए गए। ताजा उदाहरण, थाना मजीठा के ग्रामीण पुलिस की सामने आई हैं। वहां पर महिला मित्र केंद्र की टीम , स्थानीय पीड़ित महिलाओं के दर्द को समझते हुए, उनके लिए मलहम की तरह काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, अत्याधुनिक तरीके से शिकायत को समझकर, उनका निवारण चंद समय में किया जा रहा हैं। रिकॉर्ड से लेकर पीड़ित महिला की हर जानकारी को काफी संजीदा तरीके से लिया जा रहा हैं। पुलिस के लिहाज से घरेलू अपराध के ग्राफ में कमी होगी। इस अवसर पर सोफिया आनंद (कोऑर्डिनेटर), रमनदीप कौर, राजबीर कौर, कंवलजीत कौर इत्यादि महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थित थीं।
24 घंटा रहती है टीम तत्पर
पुलिस अधिकारी (इंस्पेक्टर) चैंचल के मुताबिक, इस प्रणाली के अधीन काम करने वाली टीम 24 घंटा मदद के लिए तत्पर रहती हैं। फोन की घंटी बजने के उपरांत टीम हरकत में आ जाती है। आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित महिला को सहयोग देने के लिए टीम उसके घर पर पहुंच जाती हैं। उसके प्रत्येक बयान को दर्ज किया जाता हैं। मामले की गहनता से जांच पड़ताल आरंभ होती हैं। हर पहलू पर जांच चलती हैं। कानून की उल्लंघना करने वाले के खिलाफ कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाती हैं। सबसे अहम पहलू , इस बात है कि शिकायत कर्ता तथा जिसके खिलाफ आरोप होता है, उसे भी अपना पक्ष रखने का अधिकार दिया जाता हैं।
फरियाद सुनने वाली तैनात रहती 2 महिला मित्र
महिला मित्र केंद्र में प्रत्येक समय 2 महिला मित्र ड्यूटी पर रहती हैं। शिकायतकर्ता की हर बात रिकार्ड में लिया जाता हैं। लिखित तथा कंप्यूटर में बयान दर्ज किया जाता है, ताकि पुलिस के पास हर प्रकार की जानकारी हों। लिखित रिकार्ड पर आर्डिट का प्रावधान भी रखा गया हैं। बताया जा रहा है शिकायतकर्ता के बयान तथा कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय (चंडीगढ़) ईमेल के माध्यम से समय-समय पर भेजा जाता हैं।
जानें, महिला इंस्पेक्टर ने कौन सी की अपील
महिला पुलिस विभाग की इंस्पेक्टर अधिकारी चैंचल ने सभी समाज की महिला वर्ग को अपील की कि अब उन्हें किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि, विभाग की तरफ से महिला मित्र टोल फ्री नंबर, 112-181 जारी किया गया। वह अपनी हर समस्या को पुलिस की महिला मित्र केंद्र से सांजा कर सकती हैं। आपकी सहायता के लिए हमेशा 2 महिला मित्र उपस्थित रहेगी। जरुरत पड़ने पर आपके घर आकर समस्या को सुना जाएगा। पहल के आधार पर इंसाफ मिलेगा। यह सुविधा 24 घंटा चलती हैं।