बड़ी खबर…. कैसे सरसों का साग खाने से दंपति की हो गई मौत……जानिए, मौत के पीछे किस बात की जताई जा रही आशंका..?

एसएनई न्यूज़.बठिंडा।

साग खाने से एक दंपति की मौत हो जाएगी, शायद किसी ने इस बात का कभी सोचा नहीं होगा। इतना ही नहीं, मरने वाले दंपत्ति का बेटा अस्पताल में जिंदगी-मौत से लड़ रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनाक्रम शनिवार की देर रात का है।

गांव चनार्थल के दंपत्ति सुरजीत सिंह (53) चरणजीत कौर (51) की रात को ही सिविल अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बेटा हरप्रीत सिंह जिंदगी मौत से अस्पताल में लड़ रहा है। रविवार को दोनों के शव का 174 की कार्रवाई करते पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के उपरांत वारिसों के हवाले कर दिया।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मौत के असली कारण किसी जहरीली चीज के साग में मिल जाने की वजह हो सकती है। जबकि, पुलिस इस बारे कह रही है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर अगली जानकारी दी जा सकती है। उससे पहले कुछ भी कहना सही नहीं हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात मृतक के परिवार ने साग बनाया था। पहले इस साग को  सुरजीत सिंह तथा उसकी पत्नी चरणजीत कौर ने खाया। फिर उसके बाद बेटे हरप्रीत सिंह ने खाना में साग खाया। खाना खाने के बाद तीनों की तबीयत खराब हुई। पेट में जोर से दर्द होने लगा। तीनों को पास में स्थित सिविल अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। दंपत्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटे को किसी अन्य अस्पताल लेकर गए। वहां पर बेटा जिंदगी मौत से लड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर बताई जा रही है।

यहां पर बन रहा था साग ठीक उसके ऊपर वृक्ष

पता चला है कि यहां पर साग बन रहा था। ठीक उसके ऊपर वृक्ष भी पड़ता है। आशंका जताई जा रही है कि साग बनाने के दौरान कोई जहरीली चीज उसमें पड़ गई हों। फिलहाल, इस बारे तब तक कहना सही नहीं होगा, जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण सामने आएगे। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 174 की कार्रवाई की है। 

50% LikesVS
50% Dislikes