बहू करती थी वृद्ध ससुर को प्रताड़ित…तंग आकर फंदा लेकर कर ली आत्महत्या, शव देख हर कोई रह गया दंग

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर। 

एक वृद्ध ने अपनी पुत्रवधू से प्रताड़ित होकर देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामला पंजाब की धार्मिक राजधानी अमृतसर के लक्ष्मी विहार का बताया जा रहा हैं। सूचना मिलने के उपरांत थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।  इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहू सहित कुल 5 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी की पुलिस ने अभी कोई पुष्टि नहीं की।

कुछ दिन पहले पैसे लेकर बहू घर से चली गई थीमृतक के बेटे मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका प्रॉपर्टी का कारोबार है। छह दिसंबर 2020 को उसकी शादी झब्बाल के गांव बघियाड़ी की रहने वाली रमनदीप कौर के साथ हुई थी। आठ माह पहले उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उनकी पत्नी घर से 15 लाख की एफडी और सोने के गहने लेकर अपने घर चली गई थी।
उसका (पीड़ित) परिवार रमनदीप को अपने मायके में रखी उक्त एफडी और गहने लाने को कह रहा था। मगर उनकी पत्नी के मायके वाले सामान नहीं लौटा रहे थे। उन्होंने बताया कि इसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार विवाद भी हुआ। दोनों परिवारों के झगड़े के चलते उनके पिता रघुबीर सिंह काफी परेशान रहने लगे थे।


बहू ने तरनतारन के महिला थाने में उनके खिलाफ शिकायत भी दी थी
गहने व एफडी नहीं देने से बचने के लिए पत्नी ने तरनतारन के महिला थाने में उनके खिलाफ शिकायत भी दी थी। शुक्रवार रात उनके पिता इस मामले को लेकर काफी परेशान हो गए और उन्होंने रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह देर रात अचानक अपने पिता के कमरे में पहुंचे तो पाया कि उनके पिता का शव रस्सी से लटक रहा था। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मनप्रीत सिंह की शिकायत पर उनकी पत्नी रमनप्रीत कौर, सास परमजीत कौर, ससुर अमरीक सिंह, साली कंवलजीत कौर, अमनदीप सिंह और सरबजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes