बेलगाम अपराध…बेखौफ झपटमार, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी मोबाइल छीनने के प्रयास को जांबाज पत्रकार ने किया नाकाम..पुलिस घल्लूघारा दिवस को लेकर व्यस्त

झपटमारों की पत्रकारों के घर तक पहुंची घुसपैठ…पुलिस को उठाना होगा बड़ा कदम…..नहीं तो पुलिस की होगी बड़ी बदनामी

अनिल भंडारी.पवन कुमार अमृतसर। 

बेलगाम अपराध, बेखौफ झपटमार..यह हालात हो चुके है, पंजाब की धार्मिक राजधानी एवं गुरुओं की नगरी अमृतसर के। एक हफ्ते के भीतर तीसरी बड़ी मोबाइल स्नेचिंग की वारदात के प्रयास को एक राष्ट्रीय अखबार के जांबाज पत्रकार अनिल अरोड़ा ने नाकाम कर दिया। पुलिस के पास तो सिर्फ एक तर्क बचा है कि वह लोग तो घल्लूघारा दिवस को लेकर अपनी-अपनी ड्यूटी में व्यस्त हैं। कुल मिलाकर झपटमारों की हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि उनकी घुसपैठ अब पत्रकारों के घर तक पहुंच चुकी है। इसलिए, अब स्थानीय पुलिस को इनके खिलाफ बड़ा कदम उठाना ही होगा नहीं तो पुलिस की बड़ी बदनामी होगी। मामला संबंधित थाना के अधीन चौकी के पास पहुंच चुका है। पत्रकार अनिल अरोड़ा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल, वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस के पास कोई बड़ा सुराग नहीं हैं। 

शनिवार का दिन अमृतसर के झपटमारों का रहा। झपटमार पुलिस की आंख में धूल झोंक कर दो बार झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें एक वारदात महिला के साथ हुई। महिला की कान की बाली छीन फरार हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ही वारदात थाना ए डिवीजन के भीतर की हैं। दूसरी वारदात को अंजाम देने वालों को एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपनी जांबाजी का परिचय देते, उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्हें पकड़ने के लिए पत्रकार पीछे भागे तो उन्होंने अपनी एक्टिवा को तेज गति से भगा लिया। निराश करने वाली बात यह रही है कि वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद नहीं हो सकी। वाक्यात शनिवार की सायं 4 बजे के उपरांत का बताया जा रहा हैं। एक पत्रकार के साथ इस प्रकार की वारदात हो जाने से सभी पत्रकार यूनियन संगठन ने इसकी घोर शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग की कि पुलिस को इस मामले में कठोरता के साथ कदम उठाना चाहिए। जल्द ही मामले को ट्रेस कर असली गुनाहगार को सामने लाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सकें। 

एक राष्ट्रीय अखबार के वरिष्ठ पत्रकार अनिल अरोड़ा पंजाब के काले दौर से पत्रकारिता कर रहे हैं। शनिवार की शाम फोन की घंटी, उनके मोबाइल पर बजी। गेट पर सुनने लगे तो पीछे से आ रहे दो अज्ञात एक्टिवा सवार ने पत्रकार अनिल अरोड़ा से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। अरोड़ा ने धक्का मार तो झपटमार अपनी एक्टिवा का संतुलन खो बैठे। इसमें एक गिर गया। बड़ी मुस्तैदी के साथ अपने आप को झपटमारों ने संभाला तथा तेज गति से एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पत्रकार के जमीन पर गिर जाने की वजह से चोटें भी पहुंची है। पुलिस ने केस के संबंध में पत्रकार के बयान दर्ज कर केस की जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। 

थाना ए डिवीजन पुलिस पर बड़ा सवाल

तीन घंटा के भीतर थाना ए डिवीजन के अंतर्गत चौकी शिवाला के दो विभिन्न क्षेत्र में दो झपटमारी से संबंधित बड़ी वारदात हो जाती है, ऐसे में संबंधित थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठता हैं। पहली वारदात शनिवार शाम चार बजे को नाकाम हो जाती है, दूसरी वारदात ठीक तीन घंटा उपरांत शाम 7 बजे होती है। इस वारदात में महिला के कान की बाली को झपटमार सरेआम छीन कर फरार हो जाता है। इस वारदात में सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। शहर में घल्लूघारा दिवस को लेकर हाई अलर्ट के बावजूद अभी तक झपटमार पकड़ा नहीं गया।   

100% LikesVS
0% Dislikes