मंत्री को किसान की खरी-खोटी, चुनाव में खुद की जेब से पैसे खर्च पार्टी का प्रचार किया…अब गेहूं की कीमत गांव के मुकाबले शहर में मिल रही कम….मंत्री का स्पष्टीकरण सरकार बने सिर्फ हुए 10 दिन…थोड़ा समय दीजिए

फोटो कैप्शन-कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को खरी खोटी सुनाता अजनाला का किसान गुरप्रीत सिंह।

एएसएनई नेटवर्क.अमृतसर/चंडीगढ़।

पंजाब की मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो चुकी है। किसानों को नई आप सरकार से काफी उम्मीद है कि इस बार गेहूं का उच्चतम मूल्य तथा सही समय पर भुगतान हो जाएगा। मंडी के कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर तथा जिलाधीश अमृतसर की भगतां वाला की दाना मंडी बाद दोपहर  पहुंचे। इस दौरान अजनाला के एक किसान गुरप्रीत सिंह ने मंत्री को घेर लिया। मौके पर मंत्री को खरी-खोटी सुनाते कहा कि चुनाव दौरान अपनी जेब से पैसे खर्च कर आप के लिए प्रचार किया। लेकिन गेहूं का मूल्य गांव से कम यहां पर यानी शहर में मिल रहा है। मंत्री ने अपना स्पष्टीकरण देते कहा कि अभी तो उनकी सरकार को पंजाब की सत्ता में आए सिर्फ 10 दिन हुए है, इसलिए थोड़ा समय उनकी सरकार को दीजिए। 

चूंकि, पंजाब की लगभग मंडियों में गेहूं पिछले 72 घंटा से आमद शुरु हो चुकी है। इस बार को किसानों को साथ-साथ ही एजेंसियों द्वारा भुगतान करने की बात का आप सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है। किसी भी किसान को दिक्कत नहीं पेश आए, इसके लिए मंडियों के बड़े अधिकारियों को पूर्व में ही आदेश जारी कर दिए गए है। उन्हें साफतौर पर कहा गया है कि किसानों को किसी प्रकार से समस्या पेश नहीं आनी चाहिए। सीएम ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के विधायक को मंडियों का जायजा लेने का आदेश भी जारी किया।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अपने गृह नगर अमृतसर की भगतां वाला मंडी में स्थानीय विधायक तथा जिलाधीश के साथ पहुंचे। वहां पर उपस्थित एक किसान ने मंत्री से साफ तौर पर कह दिया कि आप के लिए उन्होंने अपनी जेब से पैसे खर्च कर प्रचार किया। सत्ता में आप की सरकार तो आई है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि, गेहूं का दाम गांव में 7 हजार, जबकि शहर में 5200 मिल रहा है। मैं शिक्षित किसान हूं। हर प्रकार का अनुभव रखता हूं। मंत्री ने स्पष्टीकरण देते कहा कि पिछली सरकारों ने सत्ता में लगातार 15 वर्ष शासन किया। उन्हें तो सिर्फ सत्ता में आए 10 दिन हुए है। थोड़ा सा समय दीजिए, सब कुछ ठीक कर दिया जाएगा।  

मंत्री ने बताया कि माझा क्षेत्र में 5.5 लाख टन गेहूं आ चुका है, जिसमें 4.3 लाख टन गेहूं खरीद लिया गया। सोमवार को 2.6 लाख टन गेहूं की आमद हुई। 72 घंटा के भीतर गेहूं की खरीद तय की गई। पैसे का भुगतान भी 72 घंटा में करने के लिए निर्देश जारी किया। सभी मंडियों में विभिन्न एजेंसियों के निदेशको को सोमवार से दौरा करने के लिए बोला गया। पता किया जाए कि किसानों को किसी प्रकार से कोई समस्या तो नहीं आ रही है। दावा किया, कि इस बार किसानों को किसी प्रकार से कोई समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। 

किसानों को डेयरी फार्मिंग,पोल्ट्री फार्मिंग के लिए करेंगे प्रेरित

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस बात पर जोर देते कहा कि उनकी सरकार पंजाब के किसानों को खेती के अलावा  डेयरी फार्मिंग,पोल्ट्री फार्मिंग के लिए प्रेरित करेंगी। प्रदेश की सरकार किसानों की आय में इजाफा करनी चाहती है। इसके लिए किसानों को खेती के साथ अन्य धंधा से जोड़ कर भविष्य में उनकी आय को दोगुना किया जाएगा। भविष्य में किसान को खेती पर नहीं निर्भर रहना पड़ेगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes