..लो, जी AMRITSAR को मिल गया नया MAYOR ‘मोती’……कांग्रेस के हाथ रहे खाली, धरना-प्रदर्शन जारी

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर.

लो, जी अमृतसर को नया मेयर मिल ही गया। मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया आम आदमी पार्टी (AAP) से बन चुके है। जबकि, प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता डिप्टी मेयर बन गई हैं। बता दें कि 85 वार्ड वाले अमृतसर में मेयर के लिए 46 पार्षदों का बहुमत जरूरी था। जिसे आप ने पूरा कर लिया। उधर, कांग्रेस ने आप सरकार पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया। 

कांग्रेस ने जड़ दिया यह आरोप


कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि यह पुलिस वाले अपने भाई हैे। वह स्कूटर वाले को तो डंडा मारेंगे। इनकी हिम्मत नहीं है कि यह डेमोक्रेसी को बचा सकें। जो आज नंगा नाच पंजाब की पुलिस ने किया, सभी के देखने योग्य है। किसी ने कानून हाथ में नहीं लिया। पुलिस वालों ने कानून अपने हाथ में लिया। यह हैंड ग्रेनेड फैंकने वालों को नहीं पकड़ सकते। यह पंजाब में चिट्‌टा बेचने वालों को नहीं पकड़ सकते। इन पुलिस वालों ने माहौल खराब किया है।


सिर्फ 24 पार्षद…फिर भी आप ने बना लिया मेयर


बता दें कि, आम आदमी पार्टी के 24 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने 7 आजाद और 2 भाजपा के पार्षदों के भी समर्थन का दावा किया था। कांग्रेस ने एक आजाद का समर्थन बताते हुए 41 पार्षदों के समर्थन का दावा किया था। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद मेयर बनाने से चूक गई।

100% LikesVS
0% Dislikes