..हैरान करने वाली बात….कैसे  गुनहगार डॉक्टर को 5 साल तक बचाती रही पुलिस….अदालत का शिकंजा कसा फिर जाकर पकड़ा

5 साल पहले गलत सर्जरी से महिला अधिवक्ता की चली गई थी जान…….पति ने अदालती जंग को रखा जारी…..अब इंसाफ मिलने पर कर रहे भगवान का शुक्रिया

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

महिला अधिवक्ता की मौत के गुनहगार डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि पूरे 5 साल तक डॉक्टर कानूनी शिकंजे से बचता रहा। लेकिन, मृतक अधिवक्ता ने सच्चाई की लड़ाई के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब जाकर पुलिस जागी तो उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने डॉक्टर प्रवीण देवगन को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ऊपर से डॉक्टर साहब ने अपना बचाव करते कहा कि उन पर लगाए आरोप एकदम झूठ है। 

जानिए, क्या था मामला

दरअसल , वर्ष 2020 में अधिवक्ता को महिला संबंधी समस्या आई थी। पति डॉक्टर प्रवीण देवगन के पास लेकर आए। उन्होंने इन्हें विश्वास दिलाया कि आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सर्जरी के उपरांत एकदम ठीक हो जाएगा। उल्टा सर्जरी में महिला अधिवक्ता की मृत्यु हो गई। 

जांच कमेटी में आरोप साबित हुए

बताया जा रहा है कि मामला मेडिकल बोर्ड के पास गया। उन्होंने मामले को काफी गंभीरता से लिया। जांच में पाया कि डॉक्टर प्रवीण देवगन एकदम गलत हैं, उन्होंने उल्टा रिपोर्ट पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए। उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। 

हैरान करने वाला तथ्य

सबसे बड़ा हैरान करने वाला तथ्य है कि डॉक्टर प्रवीण देवगन के खिलाफ 5 साल पहले मामला दर्ज किया गया। तब से लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया। ऐसी क्या वजह रही कि पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डालती रही। पीड़ित परिवार ने कानूनी तौर पर जंग लड़ी, फिर जाकर पुलिस ने कथित अपराधी को गिरफ्तार किया। 

100% LikesVS
0% Dislikes