100 फीट रोड गोलीकांड—-पूर्व पार्षद बब्बा गिरफ्तार…..छह के खिलाफ मामला दर्ज…..लापरवाही के आरोप में एसएचओ निलंबित….4 दिन की मिली पुलिस रिमांड….शेष 5 अब तक फरार…..पिस्टल भी बरामद

क्राईम रिपोर्टर अनिल भंडारी की खास रिपोर्ट.अमृतसर।

100 फीट रोड गोलीकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद तथा मौजूदा आप समर्थित पार्षद महिला दलबीर कौर के बेटे चरणदीप सिंह बब्बा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया, जिसे उसने हत्या को अंजाम देने के दौरान इस्तेमाल किया। थाना बी डिवीजन ने बब्बा सहित कुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। शेष 5 फरार बताए जा रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी एसएचओ लवजीत सिंह गिल को निलंबित कर दिया गया। कथित अपराधी को पुलिस ने रविवार को विशेष अदालत में पेश किया। वहां से 4 दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हत्या को अंजाम पुरानी जमीनी विवाद को लेकर दिया गया। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी एक समय शिअद के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्वू का बेहद करीबी रहा हैं। हमेशा ही सत्ता बदलाव के कारण उक्त नेता ने सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ चला जाता हैं। चूंकि, अब प्रदेश की सत्ता में आप हैं, इसलिए कुछ समय पूर्व आप को ज्वाइन कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक, बीती शाम 100 फीट रोड पर सरेआम पुलिस की उपस्थिति में ही गोलियां चल गई थी। लगभग 6 राउंड गोलियां चली। गोली लगने से एक राजा नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि, 2 के घायल होने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि घायल की हालत अब स्थिर हैं। मृतक का पोस्टमार्टम होने के उपरांत शव वारिसों के हवाले कर दिया गया। परिवार में मातम का माहौल हैं। परिवार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा हैं। फिलहाल, पुलिस विभाग ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई का परिचय देते हुए अपने एसएचओ को निलंबित कर जनता के बीच एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की। फिर भी, इस मामले में जुड़े 5 अन्य कथित अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दावा कर रही है कि विभिन्न टीमें , इस केस पर काम कर रही हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का भी दावा किया जा रहा हैं। 

एक निहंग सिंह की पुलिस को तलाश

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस को एक बरशा घुमाता हुआ एक निहंग सिंह वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हैं। किसी को चेहरे की पहचान नहीं हो पाए, इससे पूर्व ही निहंग सिंह ने अपने चेहरे को कपड़े से ढका था। पुलिस विशेषज्ञों तथा अपने मुखबिरों की मदद से निहंग सिंह की पहचान कर रही हैं। पुलिस थ्योरी में निहंग सिंह का इस हत्याकांड में अहम रोल जुड़ा हैं। पता इस बात का भी लगाया जा रहा है कि निहंग सिंह के खिलाफ पूर्व में कितने अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Group of people at the crime scene, detective and forensics next to a dead body.

लूट के इरादे से महिला का गला दबा उतारा मौत के घाट

देर रात एक महिला का लूट के इरादे से अज्ञात लुटेरों ने उसका गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात अमृतसर के ग्वालमंडी क्षेत्र की बताई जा रही हैं। अंजाम देने वालों की संख्या दो से तीन की बताई जा रही हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयास कर रही हैं। मरने वाली महिला की पहचान 65 वर्षीय कामिनी देवी के रुप में हुई। 

शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिवार के सदस्य के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। 24 घंटे के भीतर अमृतसर के अलग-अलग में तीन हत्या की वारदात को नामजद एवं अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया।  

60% LikesVS
40% Dislikes