पेशे से कातिल ट्रक ड्राइवर….महिला के चरित्र पर करता था शक इसलिए अन्य साथी के संग मिलकर सिर पर चाकू मार कर बेरहमी से कर दिया था कत्ल
एसएनई न्यूज़.अमृतसर।
15 घंटा में एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा कर थाना वल्ला की पुलिस ने अच्छी मिसाल पैदा की। इस केस को तकनीकी रूप से सुलझाने में थाना वल्ला के प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर जसबीर सिंह तथा उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
प्राथमिक जांच में सामने आया की कि कातिल का महिला से पिछले छह माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पेशे से ट्रक ड्राइवर सुखचैन सिंह निवासी मोगा मृतक महिला हरप्रीत कौर निवासी थाना तथा तहसील मजीठा, गांव नाग-खुर्द के चरित्र पर शक करता था इसलिए उसने अपने साथी सितारा सिंह निवासी मेहता रोड, मकबूलपुरा के साथ संग मिलकर 7-8 दिसंबर की रात सिर पर चाकुओं से हमला कर बेरहमी से कत्ल कर दिया था।
अगले दिन यानी 8 दिसंबर की सुबह थाना वल्ला की पुलिस को महिला का खून से लथपथ शव मिला था। शव को अपने कब्जे में लेकर , पुलिस ने केस की जांच पड़ताल काफी बारीकी से शुरू की। पुलिस की पड़ताल दौरान, उन्हें सुखचैन सिंह के बारे महिला के साथ प्रेम-प्रसंग बारे पता चला। पुलिस ने महिला तथा हत्यारे के मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया तो उस रात दोनों की लोकेशन एक साथ होने की बात सामने आई।
इस आधार पर पुलिस ने सुखचैन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी की मदद भी ली थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के उपरांत उसका साथ देने वाले के बारे पूछा तो उसने इस केस में अपने अन्य साथी सितारा सिंह का नाम भी कबूला।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया। अदालत में दोनों कथित अपराधियों को पेश किया गया। दो दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली गई। बताया जा रहा है कि सुखचैन सिंह के खिलाफ पूर्व में एक हत्या का मामला तरनतारन में कुछ समय पहले दर्ज हुआ था। गवाह के अभाव कारण अदालत ने उसे बरी कर दिया था।