200 मीटर तक मासूम को कुत्तों ने घसीटा…..अपनी भूख मिटाने के लिए जगह-जगह नोचा..पीड़ित मां ने सरकार से लगाई गुहार माई-बाप कुछ करो इन आदमखोर कुत्तों का

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर/चंडीगढ़।

प्रांत में आदमखोर कुत्तों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि अब मासूम बच्चों को यह कुत्ते अपनी भूख मिटाने के लिए उन्हें अपना शिकार बना रहे है। मामला पंजाब के जिला अमृतसर के एक गांव से जुड़ा हुआ है। यहां पर लगभग 5 वर्ष आयु के मासूम बच्चे को आदमखोर कुत्तों ने 200 मीटर तक घसीटते हुए जगह-जगह से नोच लिया। इनकी भूख ने बच्चे के शरीर पर एक मीटर तक कपड़ा नहीं रहने दिया। मां को पता चला तो गांव वालों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना क्रम 30 मार्च का बताया जा रहा है। पीड़ित मां ने सरकार से गुहार लगाई है कि माई-बाप कुछ करो इन आदमखोर कुत्तों के खिलाफ, मेरा तो इकलौता घर का चिराग था अर्श। अगर उसे कुछ हो जाता तो शायद मैं भी नहीं रहती। 

अमृतसर के प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल श्री गुरु नानक देव अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, अब बच्चा खतरे से बाहर है। शायद एक-दो रोज में डिस्चार्ज कर दिया जाए। पहले बच्चे की हालत काफी नाजुक थी। चिकित्सकों की स्पेशल टीम ने बच्चे का इलाज किया। पीड़ित मां ने कंवलजीत कौर ने बताया कि वह घर से आर्थिक तौर पर काफी गरीब परिवार से संबंधित है। मजदूरी कर घर का पालन-पोषण करते है। उस रोज अर्श गांव की एक दुकान से अपने लिए चीज लेने के लिए गया। खेत के रास्ते से गुजरा तो वहां पर आदमखोर कुत्ते लगभग छह की संख्या थी। अर्श को अपनी भूख मिटाने की इरादे से पकड़ लिया। 200 मीटर तक घसीटते ले गए। शरीर पर कपड़े का एक हिस्सा तक नहीं रहने दिया। शरीर के कई हिस्सों पर अर्श को बुरी तरह से नोचा गया।

इधर, गांव की पंचायत तथा कुछ समाज सेवी संस्थाओं ने इस घटना को लेकर कड़े शब्दों में  निंदा की। उन्होंने परिवार की हर प्रकार से आर्थिक मदद करने की पहल की। जल्द ही एक पत्र पंजाब के सीएम तथा केंद्र सरकार को लिखकर आदमखोर कुत्तों के खिलाफ कड़ी प्रणाली तैयार करने के लिए गुहार लगाई जाएंगी।

100% LikesVS
0% Dislikes