6 माह पहले समाज सेविका सपना ने लिया लड़की को गोद…..अपने पैरों पर किया खड़ा….अचानक पता चला लड़की निकली शादीशुदा….कानूनी तौर पर किया विदा…अब ससुराल परिवार के जानकार दे रहे जान से मारने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी

फोटो कैप्शन-प्रसिद्ध समाज-सेविका सपना भाटिया प्रेस वार्ता दौरान इंसाफ की अपील करती हुए। 

समाज सेविका ने दी थाना जंडियाला में लिखित शिकायत…..कहा…अगर मुझे तथा परिवार के साथ कुछ हो जाता है तो यह लोग होंगे जिम्मेदार

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

समाज के लिए एक नेक मिसाल के तौर पर अलग पहचान रखने वाली समाज सेविका सपना भाटिया इन दिनों काफी परेशान चल रही हैं। 6 माह पूर्व, उन्होंने एक गुरुद्वारा की संगत की सहमति के साथ याशिका उर्फ रुही को गोद लिया था। उसे अपने पैरो पर खड़ा किया तथा आत्मनिर्भर निभाया। बेटी की तरह पूरा प्यार दिया गया। अचानक कुछ दिन पहले किसी अज्ञात फोन पर, उन्हें बताया कि लड़की शादीशुदा हैं। उन्हें विश्वास नहीं हुआ। बेटी से पूछा, तो उसने कबूला कि हां, मेरी शिव नामक के साथ शादी हो चुकी हैं। जानबूझकर, मैंने झूठ बोला, मां सपना के पैर तले जमीन खिसक गई। मां की मर्यादा का फर्ज निभाते हुए बेटी को कानूनी तौर पर घर से विदा किया। अब ससुराल परिवार के जान पहचान वाले , उन्हें जान से मारने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में थाना जंडियाला पुलिस को लिखित रुप में शिकायत भी दे दी गई। उसमें साफ तौर पर लिखा है कि अगर उसे एवं उसके परिवार को कुछ भी हो जाता है तो यह लोग जिम्मेदार होगे। 

समाज सेविका सपना भाटिया ने जानकारी दी कि बचपन से शौक था कि समाज में अच्छे कार्य करने का। इसके लिए उनके दिवंगत पति काफी साथ देते थे। कुछ समय पहले उनका देहांत हो गया। परिवार में उनका एक बेटा भी हैं। पति के बाद, बेटा उसके हर सामाजिक कार्य के लिए मदद करता हैं। इतना ही नहीं, वह इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा भी लेता हैं।  जनवरी, 2022 में उन्हें गुरुद्वारा धर्म सिंह के प्रमुख ग्रंथी का फोन आया। उन्हें गुरुद्वारा बुलाया गया। वहां पर जवान बेटी रो रही थी। लड़की ने अपनी मर्जी जताई कि वह अनाथ है, इसलिए, मैं गुरुद्वारा में रहना चाहती हैं। इच्छा जताई कि गुरु घर की सेवा भी करेगी। 

लेकिन, सभी संगत ने फैसला लिया कि जवान लड़की को वह गुरुद्वारा नहीं रख सकते हैं। सपना भाटिया के साथ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। क्योंकि, उन पर हर किसी को विश्वास था। वह हमेशा ही समाज की महिलाओं तथा लड़कियों काफी कुछ जीवन में कर चुकी थी। सहमति के आधार पर सपना ने याशिका उर्फ रुही को अपने साथ रख लिया तथा लड़की की सहमति से ही , उसे गोद लेने का विचार कर लिया। कानूनी तौर पर, उसे गोद लिया। उसे सपना ने अपनी बेटी की भांति, आत्मनिर्भर बनाया। कई प्रकार के महिलाओं के रोजगार संबंधित ज्ञान दिया। बेटी को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया।

अचानक, बेटी के ससुराल परिवार से फोन आता है कि याशिका उर्फ रुही, उनकी बहुं है। नाराज होकर घर से चली गई। मां को इस बात का विश्वास नहीं हुआ। याशिका से जब मां सपना ने प्यार से पूछा तो, उसने कबूला कि हां, मेरी शिव नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी हैं। मैंने आप लोगों से झूठ बोला था कि मैं अनाथ हूं तथा मेरा परिवार कोई नहीं हैं। ससुरालियों को संबंधित थाना जंडियाला बुलाया। वहां पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में, उसे बेटी को विदा कर दिया।

आरोप लगाए कि कुछ दिन से , उन्हें बेटी के ससुराल परिवार के कुछ जानकार जान से मारने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर अपनी लिखित शिकायत में लिखा है कि अगर, उन्हें या फिर परिवार के किसी सदस्य को कुछ हो जाता है तो उसके लिए बेटी के ससुराल के जानकार लोग जिम्मेदार होगे। 

जांच चल रही–पुलिस

उधर, पुलिस ने कहा कि इस संबंध में उन्हें एक शिकायत तो जरुर मिली हैं। इस केस को गहनता से देखा जा रहा हैं। धमकी देने वाले लोगों को जल्द ही थाना बुलाया जाएगा। काल डिटेल से पता लगाया जा रहा है कि धमकी देने वाले कौन हैं। आरोप साबित होने पर कानूनी तौर पर कार्रवाई करने का पुलिस दावा कर रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes