वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

स्वास्थ्य विभाग की फूड सैंपलिंग टीम ने लड्डू (करारे) बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी। यहां से उन्होंने 2 सैंपल लिए तथा चालान भी काटा। बताया जा रहा है कि लड्डू (करारे) काफी गंदगी के ढेर पर बनाए जा रहे थे। इनकी गुणवत्ता के मापदंड काफी निचले स्तर पर पाए गए। सैंपल टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए। सैंपल फेल साबित होने पर भारी भरकम जुर्माना तथा सज़ा दोनों का प्रावधान शामिल हैं। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मंजीत सिंह रटौल ने की। बता दें कि फैक्ट्री स्थानीय कृष्ण नगर में स्थित हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने त्योहारी सीजन के कारण एक विशेष मुहिम चलाई है। इस मुहिम के तहत खाने-पीने से जुड़ी हर वस्तु के सैंपल विभाग द्वारा भरे जा रहे है। क्योंकि, पिछले कुछ समय से बाजारी चीजें काफी मिलावट स्तर पर बिक रही है। कई लोग घातक बीमारियों के शिकार हो रहे है। इतना ही नहीं कईयों को तो अपनी जान से भी हाथ धोने पड़े। ऐसे में विभाग निचले स्तर के पदार्थों को बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक माह के भीतर विभाग 100 से ऊपर खाने-पीने तथा उत्पादन करने वाले फैक्ट्रियों में दबिश देकर उनके सैंपल भरे।
किसी को नहीं बख्शा जाएगा- डॉक्टर मंजीत सिंह रटौल
लगातार हम चैकिंग तथा दबिश , खाने-पीने बनाने वाली फैक्ट्रियों तथा दुकानों पर दे रहे हैं। हर मापदंड को सही ढंग से देखा जा रहा है। कईयों के चालान तथा सैंपलिंग ली गई। इन्हें प्रयोगशाला भेजा गया। कईयों का परिणाम काफी प्रतिकूल आया, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। मुझे भरोसा है कि उन्हें अदालत सख्त से सख्त सजा देगी। मेरी एक बात कान खोलकर गंदा सामान बेचने वाले सुन लें, या तो सुधर जा फिर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए, मैं उन्हें किसी सूरत में नहीं बख्शने वाला हूं।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###AMRITSAR###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###

