AMRITSAR—मध्य-प्रदेश से लाता था पूर्व सैनिक अफीम……पुलिस ने पकड़ा ऐसे ट्रेप लगाकर…..पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

देश के पूर्व सैनिक सहित कुल 2 व्यक्तियों को पुलिस ने लाखों की अफीम सहित गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20 हजार भारतीय मुद्रा, 1 कार भी बरामद की गई। पकड़े गए कथित अपराधियों की पहचान पूर्व सैनिक मलविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह दोनों ही निवासी श्री हरगोबिंदपुरा, गुरु की वडाली, छेहरटा के तौर पर हुई। थाना छेहरटा में विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला कि अफीम मध्य प्रदेश से लाते थे। आगे इसे महंगे दाम पर बेच दी जाती थी। पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया। दोनों ही 12वीं जमात तक पढ़े हुए है। इस बात की पुष्टि, डीसीपी ला एंड आर्डर आलम विजय ने प्रेस वार्ता दौरान की। उनके साथ एसपी पश्चिमी शिव दर्शन सिंह , थाना छेहरटा प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार उपस्थित थे। 

अधिक जानकारी देते हुए पुलिस के शीर्ष अधिकारी विजय आलम ने बताया कि छेहरटा थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि गुरु की वडाली का रहने वाला एक पूर्व सैनिक अफीम बेचने का कारोबार करता है। फिलहाल, वह एक बड़ी खेप मध्य प्रदेश से लेकर आगे किसी अन्य क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा है। पुलिस टीम ने इंडिया गेट के पास नाका लगा रखा था। सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। तभी एक संदिग्ध कार चालक को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन, पुलिस टीम की मुस्तैदी ने उसे दबोच लिया।  

कार की तलाशी लेने पर भीतर से 2 किलोग्राम से ऊपर अफीम पाई गई। पूछने पर पता चला है कि ये लोग अफीम किसी को सप्लाई करने जा रहे थे। अन्य साथी के पास से 50 ग्राम अफीम बरामद की गई। मलविंदर सिंह तथा उसके साथी मनजिंदर सिंह को तत्काल पुलिस हिरासत में ले लिया गया। थाना छेहरटा में कथित अपराधियों के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया गया। ये सप्लाई किन को आगे देने के लिए जा रहे थे, उसके बारे पूछताछ जारी है। कौन-कौन लोग उनके साथ शामिल है, सबको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes