AMRITSAR–यह कैसा प्यार का इजहार…..रिश्ता देने से इंकार करने वाली मां पर गोलियां चला दी गई, मौत….दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यह कैसा प्यार का इजहार है। प्यार पाने की खातिर महिला का कत्ल ही कर दिया। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के सठियाला से जुड़ा हैं। कथित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग पुलिस कर सकती हैं। वारदात शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। कातिल का परिवार घर से फरार बताया जा रहा हैं। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सठियाला गांव निवासी अमरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर (55) के घर में गांव का ही एक युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उससे उसकी बेटी का रिश्ता मांगने लगा। परमजीत कौर इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। इनकार करने पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को गोली मार दी।

100% LikesVS
0% Dislikes