वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
समाज सेवक इंद्रजीत सिंह ने राज्य की भगवंत मान सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था का बुरा हाल हैं। आए दिन गैंगस्टर फिरौती की मांग कर देते हैं। गैंगवार पंजाब में आम बात हो चुकी हैं। रंगदारी, हत्या, लूटपाट की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ हैं। आम-जनता से लेकर कारोबारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा हैं। इसके पीछे, प्रदेश की मान सरकार सरासर जिम्मेदार हैं। प्रदेश में लंबे समय से हो रही घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी। मांग की कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाना चाहिए। इंद्रजीत मंगलवार को आम-जनता के साथ बैठक कर रहे थे।
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में मान सरकार का कार्यकाल लगभग डेढ़ वर्ष हो चुका हैं। कोई उन्नति नहीं हुई। बेरोजगारी में काफी इजाफा हुआ। वर्तमान का युवा प्रदेश में रहने के लिए राजी नहीं है। ज्यादा से ज्यादा युवा पंजाब के हालात से खफा होकर विदेश पलायन कर रहे हैं। मान ने सत्ता से आने पूर्व युवाओं को विदेश की बजाय प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर देने का वादा किया था। इसमें कोई वादा अब तक नहीं पूरा किया गया।
प्रदेश में नशा काफी बढ़ चुका हैं। आरोप लगाए कि नशा पंजाब के हर हिस्से में आम ही बिक रहा हैं। पता नहीं पुलिस क्यों, उनके समक्ष बेबस हैं। रिश्वत का पूरा-पूरा बोलबाला हैं। सिर्फ तो सिर्फ राजनीतिक लोगों को जेल में भेजा जा रहा हैं। नशा बेचने वाले बड़े-बड़े तस्कर वर्तमान में खुलेआम घूम रहे हैं। आए दिन नशा बेचने वालों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। उसके बावजूद मान सरकार कुछ नहीं कर पा रही हैं। इससे साफ साबित हो जाता है कि मान सरकार हर काम में फेल साबित हुई हैं।
गैंगस्टरों द्वारा आए दिन कारोबारियों तथा पुलिस को निशाना बनाना, इस बात की ओर इशारा करता है कि प्रदेश का गृह-मंत्रालय एकदम फेल साबित हो चुका हैं। यह विभाग का प्रभार प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास हैं। शायद, अगर पूर्व जांबाज आईपीएस तथा वर्तमान सरकार के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के हवाले कर दिया जाए तो प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक हो सकती हैं। लेकिन, आप सरकार ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाली हैं, क्योंकि पार्टी में टैलेंट कम , जी हां जी कहने वालों को प्राथमिकता दी जाती हैं।