SNE NETWORK.AMRITSAR.

अमृतसर में गाड़ी की पार्किंग को लेकर फायरिंग।
अमृतसर के जंडियाला गुरु के नजदीक गांव गहरी मंडी में फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां एक छोटी सी बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोलियां चला दीं। जानकारी के मुताबिक मौके पर चार फायर किए गए। इस घटना में एक दुकानदार के 19 वर्षीय बेटे के पैर में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मानावाला में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गहरी मंडी में एक दिव्यांग दुकानदार का किसी कार सवार के साथ विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों के बीच मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते यह झड़प में बदल गई। इसी दौरान फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। फायरिंग के दौरान दुकानदार सरबजीत का बेटा जोबन सिंह (19) घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जंडियाला गुरु के थाना प्रभारी हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस विवाद के कारणों और फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मामले की जांच जारी, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा-POLICE
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़ित की पकौड़ों की दुकान है। इसके करीब एक घंटे बाद देहवीदासपुरा के रहने वाले राहुल नाम के युवक ने वहां पहुंचकर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली युवक को लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।###USA###AMRITSAR###PUNJAB###GUN-SHOT###POLICE###DGP###PUNJAB###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###AUSTRIA###SINGAPORE###ITLAY###GERMANY###FRANCE###ROME###

