AMRITSAR—दहेज लोभियों की बहुत बड़ी मांग……. नहीं कर पाया विवाहिता का परिवार ………जानिए, जालिमों ने क्या उठाया कदम

पवन कुमार.अमृतसर।

दहेज लोभी देश में काफी बड़ी संख्या में रहते है। उनका मंसूबा अपने बेटे को बेच डालना होता है। कुछ लोग इन लोभियों की मांग पूरी कर देते है। लेकिन, बहुत बड़ा वर्ग इन मांगों को पूरा करने में समर्थ नहीं होता है। विवाह के उपरांत अक्सर विवाहितों को प्रताड़ित किया जाता है।मांग नहीं पूरी होने पर उन्हें तो मौत के घाट भी उतार दिया जाता है। कई केस में बहुओं को घर से धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया जाता है। ताजा मामला, इसी प्रकार के दहेज लोभी परिवार से जुड़ा है। शिकायत थाना महिला में पहुंची थी। दहेज लोभी परिवार के खिलाफ महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

पीड़ित महिला मनप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह सत्येंद्र सिंह के साथ पूरी धूमधाम से हुआ। परिवार ने दहेज में काफी कुछ दिया। शादी के उपरांत उसे 20 लाख नकद तथा बड़ी कार की मांग करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करते रहें। विरोध किया तो उसे घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। रोती-रोती अपने मायके परिवार गई। उन्हें सारी आपबीती सुनाई। 

परिवार ने फैसला किया इन दहेज लोभी परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएंगी। महिला सहित परिवार महिला थाना में शिकायत लेकर पहुंचा। थाना पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। जांच-पड़ताल के उपरांत पाया गया कि महिला का पति सत्येंद्र सिंह  तथा ससुर उसे दहेज की बार-बार मांग करते थे। मारपीट करने के सबूत भी पुलिस के हाथ लगें। इसी के आधार पर पुलिस ने पति तथा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम कथित अपराधियों के घर दबिश कर रही है। घर का बाहर से ताला लगा है। वह फरार चल रहे है। दावा किया गया कि जल्द कथित अपराधी पुलिस सलाखों के पीछे होंगे। विवाहिता को इंसाफ दिलाया जाएगा। पुलिस पीड़ित महिला के साथ सदैव खड़ी रहेगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes