AMRITSAR—बेशर्म खाकीधारी………बिना तलाक रचाई दूसरी शादी, महिला का कराया 3 बार गर्भपात, जान से मारने का कई बार प्रयास, इंसाफ के लिए थाना पहुंची महिला, दरोगा भागा पिछले रास्ते 

पवन कुमार.अमृतसर। 

ASI पर एक महिला ने काफी संगीन आरोप लगाया। आरोप लगाने वाली महिला ने बताया कि उसके झूठी शादी रचाने, गर्भपात तथा मारपीट की। पीड़ित महिला ने बताया कि ASI की पहले से ही शादी हो रखी थी, फिर भी उसके साथ दो बार शादी का नाटक किया।  मामला, पंजाब के जिला अमृतसर का बताया जा रहा है। फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला को जहर देकर मारने का कई बार प्रयास हुआ। महिला ने चुनाव आयोग से पुलिस कर्मचारी को नौकरी से तत्काल बर्खास्त करने तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 

पता चला है कि मामला थाना घरिंडा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ग्रामीण एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए। जबकि, पता चला है कि पुलिस थाना का स्टाफ उसे बचाने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। रविवार को महिला घरिंडा थाना पहुंच गई। महिला को देख एएसआई भागने लगा तो मीडिया ने घेर लिया। पता चला कि पिछले दरवाजे से फरार हो गया तथा कार सवार होकर भाग निकला। 

शादी का मिला प्रमाण

पीड़ित महिला ने एएसआई के साथ शादी होने के सभी प्रमाण थाना लेकर पहुंची। उसने बोला कि शादी 1 नहीं बल्कि 2 बार हो चुकी है। उसके पास श्री गुरुद्वारा साहिब से जारी आनद कारज का प्रमाण पत्र भी है। कई बार उसे जान से मारने का प्रयास हुआ। 3 बार गर्भवती हुई तो गलत दवा देकर गर्भपात करवा दिया गया। एक मारपीट कर बेहोश छोड़ कर चला गया। अज्ञात लोगों से जान से मारने की कई बार धमकी मिल चुकी है। हैरान करने वाली बात है कि पहली पत्नी से अब तक तलाक नहीं  लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes