यात्री एंट्री नहीं करने वाले 2 होटल संचालकों के खिलाफ एफआईआर, सुधर जाए अन्यथा पुलिस नहीं करेगी किसी का लिहाज…..एडीसीपी हरपाल सिंह
एडिटर-इन-चीफ विनय कोछड़.अमृतसर।
लाखों रुपए हार जाने का गम था, इसलिए जुएं की रकम लूट ली गई। इसके लिए अवैध हथियार 32 बोर का इस्तेमाल किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले देवेंद्र सिंह , रविंदर सिंह को जहाज गढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल अवैध पिस्टल तथा 500 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर ली गई। किसी प्रकार के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे पुलिस जांच कर रही है। कुल 7 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शेष फरार चलने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मास्टरमाइंड होटल मालिक रमन उप्पल बताया जा रहा है। इसके अलावा शहर के 2 प्रसिद्ध होटल बिना यात्रियों की एंट्री करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। इस बात की पुष्टि, एडीसीपी शहरी-3 हरपाल सिंह ने शनिवार को थाना ए डिवीजन में रखी प्रेस वार्ता दौरान की। आने वाले समय में बड़ा खुलासा करने की बात को भी दोहराया गया।
थाना ए डिवीजन में पुलिस के शीर्ष अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामला 7-8 की मध्यकालीन रात्रि का था। कुछ लोगों ने शिकायत दी कि होटल में हंगामा हो गया। लाखों रुपए पैसे लूट लिए गए। पुलिस को शिकायत में कुछ संदिग्ध लगा। एडीसीपी हरपाल सिंह के नेतृत्व में थाना ए डिवीजन के थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह, सहायक इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम लाल को मामला सुलझाने के लिए नियुक्त किया गया। टीम ने जांच पड़ताल आरंभ की तो पता चला कि इस केस का मास्टरमाइंड होटल का मालिक रमण उप्पल है। इस बीच पुलिस को सूचना मिलती है कि केस के साथ जुड़े 2 अपराधी जहाजगढ़ क्षेत्र में है।
पुलिस की अलग-अलग टीम सहित वहां पर पहुंच कर देवेंद्र सिंह तथा रविंद्र सिंह पकड़ लिया। संदीप कुमार की निशानदेही पर 500 प्रतिबंधित गोलियां तथा देवेंद्र सिंह से वारदात में इस्तेमाल किया गया 32 बोर का देसी पिस्टल बरामद कर लिया। जांच में पाया गया कि हथियार अवैध है। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत की मांग की जा सकती है।
कथित अपराधियों की पहचान
इस अपराध में शामिल कुल 7 अपराधी है। जुआ चोरी करने वालों की संख्या 4 बताई गई है। उनकी पहचान रमन उप्पल निवासी नवांकोट (होटल संचालक तथा मैनेजर), संदीप कुमार उर्फ तोता निवासी कंबोह, देवेंद्र सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, अमनदीप शर्मा, गुरदीप सिंह दोनों निवासी छेहरटा, अविनाश कुमार निवासी गेट हकीमां, प्रदीप भाटिया, लाडी निवासी मजीठा, हीरा निवासी आकाश ऐवन्यू, रोहित निवासी मजीठा रोड के तौर पर हुई।
कई होटल पुलिस की रडार पर
शहर के कई छोटे-बड़े होटल में कई प्रकार के गलत काम होते है। उसके लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित की। वह हर गतिविधि को तकनीकी तरीके से जांच परख रही है। बीती रात पुलिस ने शहर के 2 होटल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर आरोप है कि इन्होंने अपने रिकॉर्ड ( यात्रियों का पंजीकरण) को सही तरीके से मेंटेन ही नहीं किया था। जांच-पड़ताल करने के उपरांत इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर जिन-जिन होटल वालों ने अपना रिकॉर्ड मेंटेन नहीं किया अब उनकी खैर नहीं है, एक-एक के खिलाफ कानूनी के मुताबिक ठोस कार्रवाई होगी।

