AMRITSAR—लूटपाट, अपराध आम बात…..यह हाल है अमृतसर के मकबूलपुरा क्षेत्र का………इस वारदात ने जनता में मचाया हाहाकार, पुलिस के हाथ खाली

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

लूटपाट, अपराध कम होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद पुलिस अर्धसैनिक बल का मजबूत नाका लगा होने के बावजूद शहर में लूट की वारदात को आसान तरीके से अंजाम दे देना कहीं न कहीं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। हालात अमृतसर शहर के एक वयस्थ क्षेत्र मकबूलपुरा के बताए जा रहाे है। यहां पर शुक्रवार की देर रात्रि 2 व्यापारियों को लुटेरों ने अपनी लूट का शिकार बना लिया।  गोलीबारी कर 70 हजार लूट लिए गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली है। जनता के बीच पुलिस के प्रति रोष पाया जा रहा है। देर रात्रि पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। उधर, पुलिस केस को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है। 

शुक्रवार की देर रात्रि करीब 11 बजे एक कार में सवार होकर 2 व्यवसायी घर वापस लौट रहे थे। उनके पास 70 हजार की नकदी थी। 1 बाइक सवार 2 अज्ञात ने व्यापारियों पर पिस्टल तान दी। वे डर गए। विरोध किया तो गोलियां दाग दी। गोलियों की संख्या लगभग 4 बताई जा रही है। गनीमत रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। उनसे 70 हजार छीन कर ले गए। वारदात के उपरांत लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो उनके पास एक अहम सबूत लग गया। पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि अंजाम देने वालों को वह जल्द पकड़ लेंगी। 

उधर, जनता ने पुलिस के खिलाफ रोष किया। पता चला है कि पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। लोगों का आरोप था कि यह इलाका सबसे खतरनाक है। कई बार पुलिस को बताया गया कि यहां पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए, लेकिन, पुलिस उनकी बिल्कुल नहीं सुनती है। इसलिए, आए दिन लूट की वारदातें हो रही है। पुलिस से मांग कि यहां पर सुरक्षा का घेरा बढ़ाया जाए, ताकि लोग रात के समय सुरक्षित महसूस कर सकें। 

100% LikesVS
0% Dislikes