SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव हासिल हुआ। शव के पास एक नशे का टीका बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान से ऐसा लग रहा है किसी ने हत्या कर शव को फेंक दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला, पंजाब के अमृतसर स्थित रंजीत ऐवन्यू के सी ब्लाक क्षेत्र से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे के करीब एक महिला ने सबसे पहले शव को देखा। तत्काल उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। महिला का नाम अमनदीप कौर बताया जा रहा है। वह पेशे से समाजिक कार्यकर्ता है। इस घटना के बारे सबसे पहले उक्त महिला ने पुलिस को सूचित किया।
वायरल वीडियो में आखिर क्या कहां गया, जानेंगे, इस विस्तृत रिपोर्ट में….?
समाजिक कार्यकर्त्ता अमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले शव को देखा था। तब वह सुबह किसी काम के सिलसिले में घर बाहर जा रही थी। शव के पास नशे की टीका था। शरीर पर कई चोट के निशान थे। ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कोई अन्य भी था।
अंदेशा है किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। एक ने इसकी हत्या कर दी तथा मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि ये कालोनी में नशा सरेआम बिकता है। कई बार पुलिस को वह लिखित शिकायत दे चुकी है। लेकिन वर्तमान समय में कोई समाधान नहीं हो पाया। पिछले दिनों 2 युवकों की भी यहां पर नशे की वजह से मौत हुई थी।
अगर पुलिस नशे के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करती है तो शायद यूथ भविष्य को बचाया जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम से करीब 500 मीटर की दूरी पर रंजीत ऐवन्यू थाना स्थित है। आरोप लगा है कि पुुलिस यहां पर कुछ नहीं करती है। गश्त करने वाली टीम को कभी देखा तक नहीं गया।
आज घटनाक्रम के करीब कुछ घंटों के उपरांत ही पुलिस मौके पर पहुंची। ये हमारे तथा समाज के लिए कितनी शर्म की बात है। पुलिस आयुक्त से मांग करते अमनदीप कौर ने कहा कि यहां का थाना प्रभारी किसी जिम्मेदार तथा ईमानदार इंस्पेक्टर को लगाया जाए, ताकि, पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब बनाने का स्वप्न को पूरा किया जा सकें।##USA###UK###CANADA######PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

