वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दुबई जाने वाली फ्लाइट में हंगामा हो गया। घटनाक्रम देर रात का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हवाई जहाज नंबर IX-191 की उड़ान को बिना किसी जानकारी के रात्रि 12 बजे रद्द कर दिया गया। उसके उपरांत यात्रियों ने हंगामा कर दिया। किसी यात्री ने अपने मोबाइल में घटनाक्रम से जुड़ी सभी वाक्यात को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-191 को शनिवार शाम तकरीबन 7 बजे अमृतसर एयरपोर्ट से टेक ऑफ करना था। पैसेंजर्स सही समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और चैक-इन भी कर लिया। तकरीबन 1 घंटे पहले शाम 6 बजे के करीब पैसेंजर्स को फ्लाइट में बैठा दिया गया, ताकि विमान सही समय पर उड़ सके। लेकिन विमान उड़ा ही नहीं। इस बीच यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सोशल मीडिया में सभी तस्वीरें वायरल कर दी गई।
एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फ्लाइट में कोई पानी पिलाने के लिए भी नहीं था। 4 घंटे के बाद पैसेंजर्स का सब्र टूटने लगा। 9 बजे पैसेंजर्स ने फ्लाइट के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया था। लेकिन एयरलाइंस का कहना था कि जल्द ही फ्लाइट उड़ने वाली है। इतना ही नहीं, फ्लाइट में क्रू का समय पूरा होने पर उन्हें रिप्लेस भी कर दिया गया। लेकिन पैसेंजर्स को सही जानकारी नहीं दी गई।
उधर, अन्य यात्री ने बताया कि फ्लाइट में तकरीबन 184 पैसेंजर्स थे। फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई थी। रात 11 बजे सभी पैसेंजर्स ने शोर मचाना शुरू कर दिया। फ्लाइट पैसेंजर्स ने स्टाफ को सही सही जानकारी देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया गया।