AMRITSAR—1800 पुलिस कर्मचारी, 54 गश्त टीम……सब का हौंसला रहे कायम, इसलिए, पुलिस आयुक्त भुल्लर ने खुद संभाली कमान

हाथ मिलाकर पुलिस कर्मचारियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं…..चेतावनी….हुल्लड़बाजी की तो कानूनी कार्रवाई होगी सख्त

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

इस बार नव वर्ष की पूर्व रात्रि का माहौल अनुशासन ढंग से बनाने के लिए शहर की पुलिस ने अपनी कमर कस ली। शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए, डीसीपी, एसीपी, पुलिस स्टेशन के मुख्य अधिकारियों और 80 चौकियों सहित लगभग 1800 पुलिस कर्मियों को मैदान में तैनात किया गया। खास बात यह रही कि पुलिस आयुक्त आईपीएस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने अपने अधिकारियों तथा कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए खुद कमान संभाल कर आम-जनता में एक अच्छा संदेश दिया। उन्होंने अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथ मिलाकर उन्हें नव वर्ष की बधाई दी। चेतावनी देते कहा कि इस बार हुल्लड़बाजी करने वालों की खैर नहीं है, किसी ने कानून तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहीं बख्शा जाएगा।  

…कुछ ऐसे बनाई है पुलिस ने रणनीति

शहर में बड़े पुलिस अधिकारी , एडीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी, 1800 पुलिस कर्मचारी, 54 गश्त टीम को तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि आत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस हर जगह नजर रख रही है। आराम से घूमने-फिरने तथा मस्ती करने वाले को बिल्कुल कुछ नहीं कहा जा रहा है। जबकि, हुल्लड़बाजी करने वालों की तरफ पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसलिए, संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। वाहनों को पार्किंग स्थल पर लगाने के लिए बोला जा रहा है। इस बार 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। 

ज्यादा भीड़ करने का नहीं है आदेश

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस बार किसी भी क्षेत्र में ज्यादा भीड़ करने का आदेश जारी नहीं हुआ। क्योंकि, अक्सर देखने में आया है कि भीड़ की वजह से हुल्लड़बाज माहौल को खराब कर देते है। इससे आम जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन, ऐसा इस बार बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधान रखा गया है। शराब बाजार में नहीं पीने दी जाएगी। होटल या फिर रेस्त्रां में बैठ कर ही हर कोई इंज्यामेंट कर सकता है। 

महिला पुलिस का भी खास बंदोबस्त

इस बार महिला पुलिस की स्पेशल टीम भी नाका में दिखाई दे रही है। वह उन महिलाओं की गतिविधियों पर नजर रख रही है जो अक्सर शराब पीकर शहर माहौल खराब कर देती है। यह ज्यादा अमीर घरानों की लड़कियां या फिर महिलाएं होती है। महिला पुलिस को इस प्रकार की महिला या फिर लड़कियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए तैयार किया गया है। 

पुलिस आयुक्त का अंदाज कुछ अलग देखने को मिला

अक्सर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह अपराध के पीछे अपराधियों को ट्रेस करने में लगे रहते है। शहर की हर गतिविधि पर उनकी नजर लगी रहती है। लेकिन, इस बार कुछ अलग अंदाज में देखा गया। जब रात के 9 बजे के करीब अपने वाहन से उतरे तो सादे कपड़े में थे। उन्होंने अपने अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों के बीच जाकर उनका हाल चाल जाना तथा उनके साथ हाथ भी मिलाया। इस दौड़ में महिला पुलिस कर्मचारी भी नहीं पीछे रही, उनके साथ भी पुलिस आयुक्त ने हाथ मिलाकर उनका हौंसला बढ़ाया तथा नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes