AMRITSAR–24 घंटा पुलिस के छूटे पसीने……..मोहाली से बरामद हुई कार, कत्थूनंगल से हुई गिरफ्तारी——-2 शेष अभी भी फरार, चिकित्सक ने जताया आभार, प्रशंसा के बांधे फूल 

सीसीटीवी में कैद हुए वारदात को अंजाम देने वाले कथित अपराधी।

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

लूटी गई कार को बरामद कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले 3 कथित अपराधियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कथित अपराधी रजनप्रीत सिंह उर्फ रजन कस्बा कत्थूनंगल का रहने वाला हैं। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत की मांग कर सकती हैं। इस बात की पुष्टि, पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर  ने की।  बताया जा रहा है कि कार को चिकित्सक को सौंप दी गई। चिकित्सक बेरी ने पुलिस की सराहना करते हुए, उनका आभार जताया। पुलिस ने इस बात का दावा किया कि वारदात को लगभग 24 घंटे में सुलझा लिया गया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों स्थानीय रतन सिंह चौक से एक चिकित्सक से बहुमूल्य कार को छीन लिया गया था। वारदात को अंजाम देने वालों ने गोलीबारी भी चिकित्सक पर की थी। बड़ी मुश्किल से चिकित्सक दंपती ने भाग कर अपनी जान बचाई। वारदात के बारे पुलिस को सूचना मिली तो तभी सभी थाना के प्रभारी तत्काल चौकन्ना हो गए।    

मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। अलग-अलग टीम ने इस केस पर कार्य शुरु कर दिया। पूरे पंजाब में नाकाबंदी कर दी गई। मोहाली के पास टीम ने कार को बरामद कर लिया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से कथित अपराधियों के चेहरों की पहचान की गई। एक कथित अपराधी थाना कत्थूनंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कार को चिकित्सक बेरी को सौंप दी गई। अपराधी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत ली जा सकती हैं। इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बरामद करने की पुलिस ने पुष्टि नहीं की। अन्य 2 गिरफ्तारी होना शेष हैं। 

पकड़ा गया अपराधी सिर्फ 19 का

पकड़ा गया कथित अपराधी 19 वर्ष का बताया जा रहा हैं। अपराधी के खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। किसी गैंग के साथ कोई संबंध तो नहीं हैं, इस बारे पुलिस काफी बारीकी से पता लगा रही हैं। फिलहाल, इस केस को सुलझाने के उपरांत पुलिस काफी राहत महसूस कर रही हैं। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस पर इस केस को लेकर काफी राजनीति दबाव भी था।    

100% LikesVS
0% Dislikes