वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
एक ड्रोन तथा 810 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। मामला, भारत-पाकिस्तान सीमांत क्षेत्र अटारी का बताया जा रहा हैं। बरामदगी रेलवे कर्मी दपिंदर चौहान के क्वार्टर के पास से एक ड्रोन और 520 ग्राम हेरोइन और सीमांत गांव अट्टलगढ़ में एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन व मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने पहले मामले में अज्ञात और दूसरे मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
घरिंडा थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दपिंदर चौहान के अटारी स्थित क्वार्टर के पास एक ड्रोन और एक पैकेट मिला। खोलकर देखने पर 520 ग्राम हेरोइन मिली है। इसके अलावा वहां से पुलिस ने 24 ग्राम पैकिंग मटेरियल भी बरामद किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी कि अट्टलगढ़ गांव के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव धनोए खुर्द निवासी रणधीर सिंह के रूप में बताई।

