AMRITSAR BREAKING—पुरानी रंजिश की वजह से SETHI को भूना …..प्रमुख गुनहगार दिल्ली में छिपा था, ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आया

पवन कुमार.अमृतसर।  

हत्या के मामले को पुलिस द्वारा सुलझाने का दावा किया। गोली मार युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला , पंजाब के जिला अमृतसर के थाना गेट हकीमां से जुड़ा है। प्रमुख गुनाहगार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को बरामद कर लिया। अदालत में पेश कर पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मुख्य गुनहगार साहिल प्रीत सिंह उर्फ सोही के खिलाफ पूर्व में 1 दर्जन के करीब आपराधिक मामले दर्ज है। वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश की वजह से दिया गया। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की। 

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गेट हकीमां के पास राजवीर सेठी उर्फ वीनू  की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम तरनतारन निवासी सोही तथा अभी गिर, संजू रंधावा ने दिया। अवैध हथियार से गोली चलाई गई। राजवीर सेठी तथा सोही की आपस में पुरानी रंजिश थी। वारदात वाले दिन सेठी अपनी कार में सवार होकर जा रहा था। उसके साथ संजू डान तथा पीटर थे। 

पुलिस ने इस वारदात को काफी गंभीरता से लिया था। वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद ली गई। उसमें एक बात साफ हो गई कि गोलियां सोही ने ही चलाई थी। उसके साथ अभी तथा  संजू भी थे। सभी मौके से फरार हो गए। सेठी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। 17 मार्च को पुलिस ने अभी तथा संजू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सोही दिल्ली फरार हो गए। पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया। कथित अपराधियों की निशानदेही से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया। हथियार अवैध बताया जा रहा है। सोही पर पूर्व में ही लगभग एक दर्जन मामले दर्ज है। फिलहाल, जमानत पर बाहर आया था। सभी कथित अपराधी 22-25 की बीच आयु के है। 12 वीं कक्षा तक शिक्षित है। 

50% LikesVS
50% Dislikes