SENIOR JOURNALIST.AMRITSAR/CHANDIGARH.
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा आज रविवार अमृतसर पहुंचे। अमन अरोड़ा ने निकाय चुनावों के लिए अमृतसर के लोगों को 5 गरंटियां दी हैं। इतना ही नहीं, वादा भी किया है कि अगर अमृतसर में AAP का मेयर चुना जाता है तो पहले घंटे में इन 5 गरंटियों पर काम शुरू हो जाएगा।
जानें AAP की 5 गरंटियां
100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। चार्जिंग स्टेशन व डीपो बनाए जाएंगे। अमृतसर को ग्रीन एंड क्लीन सिटी का टैग दिया जाएगा।
जहाज गढ़ की 5 एकड़ जमीन पर पार्किंग बनेगी। सारागढ़ी की पार्किंग पर 2 और स्टोरी बनाई जाएंगी।
सीवरेज की निकासी के लिए 100 करोड़ की लागत से नया सिस्टम तैयार किया जाएगा। नई पाइप लाइंस डाली जाएंगी। तुंग ढाब ड्रेन पर 360 डिग्री प्लान पर काम किया जा रहा है। सीटीपी, ईटीपी लगें ताकि गंदा पानी उसमें ना पड़े और पहले उसे ट्रीट किया जाए। इस पर इनीशियल काम शुरू हो चुका है।
अमृतसर की समूची आबादी के लिए सरफेस वाटर उपलब्ध करवाया जाएगा। ये सारा पानी अप्पर यूबीडीसी से पानी लेकर इसे बनाया जाएगा। ताकि जमीनी पानी की पूर्ती हो सके। और जमीनी पानी की संभाल हो सके।
21 दिसंबर को हो रहा चुनाव
अमृतसर में 85 वार्डों में 21 दिसंबर को चुनाव हो रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के बाद मेयर पद के लिए इसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के अलावा इन चुनावों में 4 कोनिया मुकाबला चल रहा है। जिसमें कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल भी दौड़ में हैं।