SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
जिला देहात पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे लोपोके क्षेत्र में 10 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हेरोइन की यह खेप शनिवार देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। आरोपी उसी खेप को उठाने के लिए सीमा क्षेत्र में पहुंचे थे। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विशेष नाकाबंदी कर निगरानी बढ़ाई
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम नगर निवासी महावीर सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दोनों की गतिविधियों की पहले ही गुप्त सूचना मिल गई थी। इसके बाद लोपोके क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी कर निगरानी बढ़ा दी गई। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम ने दोनों को घेरकर हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई।
आगे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचाने वाले थे
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सीमा के पास गिराई गई खेप को उठाकर आगे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचाने वाले थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसके संपर्क में थे, उन्हें खेप उठाने के निर्देश किसने दिए और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि खेप ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी।
संवेदनशील इलाकों की जांच कर रही BSF/CI
हालांकि पुलिस अभी उस सटीक स्थान का पता लगाने में जुटी है, जहां ड्रोन ने पैकेट गिराया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसी इलाके में अन्य मादक पदार्थ या प्रतिबंधित सामान भी छिपाकर रखा गया हो सकता है। इसी को देखते हुए सीमा क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीमा सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आसपास के खेतों और संवेदनशील इलाकों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच का फोकस सीमा पार बैठे हैंडलरों, स्थानीय रिसीवर और सप्लाई चेन पर है।###USA###UK###CANADA###DRUG-RECOVERED-AT-INDO-PAK-BORDER-AMRITSAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

