AMRITSAR BREAKING….इस वारदात ने उड़ाई POLICE की नींद,गोलियों से भूना N.R.I, फिलहाल POLICE के हाथ खाली, मासूम गिड़गिड़ाते रहे नहीं सुनी किसी ने पुकार

पवन कुमार.अमृतसर।


एनआरआई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सात बजे दो आरोपी घर में घुसे और एनआरआई सुखचैन सिंह की बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने उस पर फायरिंग कर दी। सुखचैन को 2 गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला, अमृतसर के गांव दबुर्जी का बताया जा रहा है। मासूम बच्चे हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे लेकिन उन्हें इस बात का कोई अहसास नहीं हुआ। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल एनआरआई एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था। पुलिस ने अज्ञात ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल किसी की कोई गिफ्तारी होने की कोई पुष्टि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एनआरआई सुखचैन सिंह अपने घर पर थे। आरोपी बाइक पर आए थे। उन्होंने सुखचैन सिंह से कार के दस्तावेज दिखाने को कहा जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली चला दी। परिवार वालों ने घायल सुखचैन सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। कथित अपराधियो की गिरफ़्तारी का लिया निरंतर छपेमारी जारी है।

50% LikesVS
50% Dislikes