AMRITSAR BREAKING….इस शख्स की वजह से माहौल हो गया था तनावपूर्ण…..पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दबोच लिया….क्योंकि, इसका गुनाह था बहुत बड़ा

पवन कुमार.अमृतसर। 

26 जनवरी के दिन माहौल कुछ समय के लिए तब तनावपूर्ण हो गया जब एक शरारती तत्व ने श्री भीम राव अंबेडकर जी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। तभी पुलिस के दस्ते की उस पर नजर पड़ी तो उसे तुरंत पकड़ लिया गया। यह घटनाक्रम पंजाब की अमृतसर शहर का है। पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है तथा जेल में भेज दिया है। फिलहाल माहौल किसी प्रकार से तनावपूर्ण नहीं हों, इसलिए उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव होकर जानकारी को मीडिया के समक्ष साझा किया। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार के दिन पूरे देश गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था कि पंजाब के अमृतसर शहर के टाउन हाल इलाका में स्थित भीव राव अंबेडकर की प्रतिमा पर एक शरारती तत्व ने उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। वैसे भी गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस सुरक्षा पूरे शहर में कड़ी थी। पुलिस की उस शररती तत्व पर नजर पड़ गई तथा तत्काल उसे दबोच लिया। पता चला है कि जब सामाजिक संगठन तथा राजनीतिक पार्टियों को इस घटना के बारे पता चला तो सभी ने विरोध जताया तथा पुलिस प्रशासन के समक्ष मांग रखी है कि इस शरारती तत्व के खिलाफ कानूनी तौर पर कड़ी से कड़ी आपराधिक धारा के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।  

100% LikesVS
0% Dislikes