वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
एक हिंदू नेता पर सरेआम गोलियां चला दी गई। लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई गई। एक गोली कंधे पर लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर क्षेत्र से जुड़ा है। वारदात को अंजाम देने वाले लगभग 4 की संख्या बताई जा रही है। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। मामला, देर रात्रि का बताया जा रहा है। पुलिस ने 4 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। किसी की गिरफ्तारी के बारे अब तक पुष्टि नहीं हो चुकी है। बता दें कि पंजाब में यह किसी हिंदू नेता पर एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा हमला है। इस प्रकार के हमलों से पंजाब सरकार, पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है।
राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन पर फायरिंग कर दी। उन पर गोलियां चलाकर जान से मारने की कोशिश की। एक गोली कंधे पर लगी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वारदात के तुरंत बाद आस-पास के लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने उन्हें तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान हैं। वह पिछले 12 साल से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
जानिए, वारदात का पूरा अपडेट
करीब रात साढ़े 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उनके ई-रिक्शा शोरूम में आए। 2 युवक शोरूम में हुए दाखिल हुए, जबकि दो अन्य युवक बाहर खड़े रहे। अंदर आए युवकों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। जब उसने नेता ने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने बंदूक निकाल उस पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। जिसमें से एक गोली उनके कंधे पर लग गई।
उधर, सूचना मिलने पर थाना मजीठा रोड पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कथित अपराधियों को पकड़ने के लिए हर प्रकार से मदद ली जा रही है। इस बात का भी दावा किया वे जल्द पुलिस की सलाखों के पीछे होंगे।