AMRITSAR BREAKING–कलयुगी जल्लाद बेटा…..मां को पैसे के लिए पीटता था हमेशा, तंग आकर यह उठाया खौफनाक कदम

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

कलयुगी जल्लाद बेटे की जिल्लत से तंग आकर एक मां ने खौफनाक उठा लिया। फंदे से लटकी शव को देखकर हर किसी की रुह कांप उठी। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के चौक मन्ना सिंह का बताया जा रहा है। पुलिस ने जल्लाद बेटे के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर दी। फिलहाल, गिरफ्तारी की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई। शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। विशेष चिकित्सकों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेंगी। 

मां रजनी ने अपने बेटे को बचपन से ही प्यार लाड से बड़ा किया। मन में तमन्ना थी कि बेटा बड़ा होकर, उनके लिए सहारा बनेंगा। लेकिन, नशे तथा बुरे काम में पड़ गया। मां बेटे विशाल कुमार को हमेशा समझाती रही की कि बुरे रास्ते को छोड़ कर मेहनत की राह पर चल पड़े, लेकिन बेटे ने मां की एक बात नहीं सुनी।

पिता संतोष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह उनका एकलौता बेटा था। बुरी संगत में पड़ गया था। मैं खुद मेहनत मजदूरी कर घर का पालन पोषण करता हूं। बेटे को हम दोनों ने समझाया। मां को पैसे के लिए तंग करता था। इस बार देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। इस जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आकर, उसने खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, परिवार में मातम का माहौल हैं। कथित अपराधी फरार बताया जा रहा है। पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes