एसएनई नेटवर्क.अमृतसर।

देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले विदेश में बैठा आतंकी पंजाब में कई वारदात को अंजाम दे रहा हैं। अब उसके एक इशारे पर स्थानीय गैंगस्टर बड़ी वारदात को अंजाम देने में लगे है। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों अमृतसर के छेहरटा में सामने आया था। उस मामले को जिला अमृतसर की पुलिस ने बखूबी तरीके सुलझा लिया। वारदात को अंजाम देने वाले युद्धवीर सिंह योद्धा को भारी मात्रा में असलहा सहित गिरफ्तार किया गया। पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। अदालत में पेश एक सप्ताह की रिमांड हासिल की जा सकती है। इस बात की पुष्टि पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की।
उन्होंने विस्तारपूर्वक विवरण करते कहा कि विदेश में बैठा पीछे से जिला तरनतारन का रहने वाला हालिया निवासी कनाडा के इशारे पर उसके खास गुर्गे (गैंगस्टर) युद्धवीर सिंह योद्धा ने छेहरटा के रहने वाले हरमिंद्र सिंह की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। उस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एक जांबाज टीम का नियुक्त किया। एक खास मुखबिर की सूचना पर युद्धवीर सिंह योद्धा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से असलहा तथा भारतीय मुद्रा को बरामद किया। हथियार लाइसेंसी या फिर अवैध है, इस बारे गहनता से जांच चल रही है।
कुछ समय पहले आया जमानत पर
बताया जा रहा है कि कथित अपराधी युद्धवीर सिंह योद्धा कुछ समय पहले जमात पर आया। इसके खिलाफ जिला तरनतारन तथा अमृतसर के विभिन्न थाना में आपराधिक मामले दर्ज है। कुछ समय पूर्व ही लंडा के संपर्क में आया। अब उसके इशारे पर काम करना शुरु कर दिया था। अब तक लंडा के इशारे पर कितनी वारदात को अंजाम दे चुका है, उस बारे पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा जोबन जीत सिंह जोबन, रवि शेर सिंह, जोगिंद्र सिंह उर्फ रिंकू को भी इस केस में नामजद किया गया। फिलहाल, फरार बताए जा रहे है। किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है।