AMRITSAR BREAKING…कैसे और क्यों भून डाला अकाली दल का नेता सरेआम..मौत के पीछे क्या है असल वजह, पुलिस जांच में जुटी

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR

पंजाब के अमृतसर से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि एक शिरोमणि अकाली दल के नेता को सरेआम बाजार में भून डाला गया। हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों की अभी तक पुलिस पहचान नहीं कर पाई। मरने वाले अकाली दल नेता की पहचान हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि नेता को कुल 3 गोलियां लगी। खून से लथपथ घायल नेता को अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शहर में दहशत का माहौल है। 

मामला चूंकि राजनीति से जुड़ा है, इसलिए प्रदेश में राजनीति आरंभ हो चुकी। शिअद, कांग्रेस-भाजपा ने इस हत्या के लिए प्रदेश सरकार की नाकाम कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। उधर, पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी कोई भी जानकारी मीडिया के समक्ष साझा नहीं की। इतना अवश्य कहा कि जल्द ही हत्या को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया जाएगा। पता चला है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है। वारदात अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक जंडियाला गुरु में शिअद का पार्षद था। 

100% LikesVS
0% Dislikes