वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
एक बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर खुद की जान ले ली। मामला, पंजाब के अमृतसर में स्थित गिलवाली गेट से जुड़ा है। पुलिस ने मृतक महिला तजिंदर कौर के भाई भूपिंदर सिंह की शिकायत पर कुल 6 के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के तहत मामला दर्ज किया। इस बात की पुष्टि, थाना के एक जांच अधिकारी ने की। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सभी घर से फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस शिकायत में भूपिंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन तेजिंदर कौर घर में अकेली रहती थी। उक्त आरोपियों के साथ बहन का जमीन के लिए कई साल से विवाद चल रहा था। आरोपी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी के चलते रविवार को दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुआ था और आरोपियों ने बहन को जान से मारने की धमकियां दी थी। दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। आहत होकर उसने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई निशान सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए दबिश की जा रही है।