SNE NETWORK.AMRITSAR.
स्कूल फीस जमा करवाने के लिए लगातार दबाव बनाए जाने से परेशान 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने जहर निगल लिया ओर रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अमजोत कौर के रूप में हुई है। छात्रा ने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फीस के करीब 20 हजार रुपये बकाया थे
जानकारी के अनुसार, अमजोत कौर अपनी मासी सरबजीत कौर के पास 88 फुट रोड अमृतसर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की स्कूल फीस के करीब 20 हजार रुपये बकाया थे। इसी को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार फीस जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा था।
PRINCIPAL-TEACHER फीस को लेकर बार-बार छात्रा पर दबाव डाल रही थीं
मृतका की मासी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया कि डीडीआईएस स्कूल की प्रिंसिपल शबनम शर्मा और क्लास टीचर आकांक्षा शर्मा फीस को लेकर बार-बार छात्रा पर दबाव डाल रही थीं। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते अमजोत कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।####UK###CANADA###USA###STUDENT-SUICIDE-NEWS###FRANCE###SINGAPORE###CHINA###BRAZIL###UKRAINE###IRAN###ISRAEL###NETHER-LAND###@

